अलवर

Alwar Firing: युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड फायर से मचा हड़कंप, गंभीर घायल

अलवर के उद्योग नगर क्षेत्र में दो पक्षों के झगड़े को छुड़ाने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सिर पर बंदूक से वार और पैर में गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
मामले की जानकारी लेती पुलिस। फोटो- पत्रिका

अलवर। उद्योग नगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई है। दो पक्षों को आपस में लड़ते देख उन्हें छुड़ाने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर पर बंदूक से वार किया और पैर में गोली मार दी, इसके बाद उसकी जेब से नकदी लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस की बड़ी घेराबंदी, रोहित गोदारा-लॉरेंस गिरोह की तोड़ी कमर, 214 अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा मिला

बीच-बचाव करने आया था युवक

घटना सैयद कॉलोनी, आर्य कन्या स्कूल के पास हुई। पीड़ित सुमित परिचित के साथ थानागाजी से गांव चोरोटी पहाड़ लौट रहा था। सैयद कॉलोनी के पास उसने दो पक्षों को आपस में लड़ते देखा। सुमित उन्हें छुड़ाने के लिए रुका, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे गलत समझ लिया और हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों को लगा कि वह भी किसी विरोधी गुट से जुड़ा है।

बदमाशों ने पीछा करके हमला किया

हालात बिगड़ते देख सुमित परिचित के साथ टेम्पो में बैठकर वहां से निकल गया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर टेम्पो को रुकवाकर बदमाशों ने दोबारा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने करीब 10 से 12 राउंड फायर किए। इस दौरान पैर में गोली लगने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें

Sanwaliya Seth Temple: सांवलिया सेठ की तिजोरी खुली, पहले चरण में 10 करोड़ 65 लाख रुपए की गिनती

Also Read
View All

अगली खबर