2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटूश्यामजी में जमकर चली लाठियां, युवक को जमीन पर पटककर किया हमला, श्रद्धालुओं में भय का माहौल

खाटूश्यामजी कस्बे में तोरण द्वार के पास श्रद्धालुओं को होटल ले जाने को लेकर दो पक्षों में देर रात विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Rakesh Mishra

Mar 02, 2026

Khatu Shyamji Fight News, Sikar Breaking News, Khatu Shyamji Toran Dwar Incident, Devotee Hotel Dispute Khatu, Khatu Shyamji Viral Video, Sikar Police Action News, Rajasthan Temple Town Clash, Khatu Shyamji Late Night Brawl, Shanti Bhang Arrest Sikar, Khatu Shyamji Guest House Dispute, Rajasthan Local Crime News, Devotee Safety Khatu Shyamji, Sikar Viral Fight Video, Khatu Shyamji Crowd Chaos, Rajasthan Religious Place News

तीन को शांतिभंग में किया गिरफ्तार। फोटो- पत्रिका

सीकर। खाटूश्यामजी कस्बे में शनिवार देर रात करीब 12 बजे तोरण द्वार के पास श्रद्धालुओं को अपने-अपने होटल में ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले।

एक युवक को नीचे पटककर उस पर लाठियों से हमला किया गया। इससे श्रद्धालुओं के बीच भय का माहौल बन गया और एक बार तोरण द्वार के आसपास का क्षेत्र खाली हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो पक्षों में विवाद

थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस में ठहराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। झगड़े से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही दूरी पर एएसआई श्रवण कुमार गश्त कर रहे थे। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत कराई। शांतिभंग के आरोप में तीन आरोपियों भारत राणा (27) पुत्र दयाल राणा निवासी रतनगढ़, कालूराम राणा (24) पुत्र श्रवणराम निवासी सालासर और कुलदीप (22) पुत्र दयाराम वर्मा निवासी खुमाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

झगड़ा आम बात हुई

खाटूश्यामजी क्षेत्र में इससे पहले भी बारिश के दौरान दुकान में शरण लेने, श्रद्धालुओं को प्रसाद व अन्य सामान बेचने को लेकर कई बार झगड़े हो चुके हैं। कई बार दुकानदार आपस में उलझ चुके हैं। श्रद्धालुओं के साथ कहासुनी, अभद्रता और मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं।