अंबिकापुर

ऑफिसरों ने वाहन रुकवाकर जांच की तो मिले 2 लाख रुपए, ड्राइवर से पूछा तो नहीं दे पाया कोई जवाब, फिर…

लुण्ड्रा में निगरानी दल ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई, 7 दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने का दिया है मौका
less than 1 minute read
2 lakh seized
Officers seized 2 lakh Rs

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव की बिगुल बजते ही हवाला के माध्यम से रुपए खपाने का प्रयास तेज हो गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा इसपर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। लुण्ड्रा के स्थैतिक निगरानी दल ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक वाहन की जांच की तो उसमें 2 लाख रुपए दल के सदस्यों को मिला।

इस संबंध में जब वाहन के चालक से पूछताछ की गई तो वह कुछ नहीं बता सका। दल ने रुपए को बरामद करते हुए 7 दिनों के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया है।


निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा नये-नये तरीके अपनाएं जाते हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रुपए का भी आदान-प्रदान किया जाता है।

निर्वाचन आयोग द्वारा एक प्रत्याशी के खर्च की सीमा तय कर दी गई है। इसकी वजह से उम्मीदवार हवाला के माध्यम से रुपए खपाने का भी प्रयास करते हैं। रविवार की दोपहर एसएसटी लुंड्रा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक वाहन चालक 2 लाख रुपए लेकर कहीं जा रहा है।

टीम के सदस्य एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर व गौरव सिंह गहरवार के नेतृत्व में लुण्ड्रा के ग्राम सेंदरीमुंडा के मछुआटोली में दोपहर 1.30 बजे वाहन क्रमांक ओआर 16 ए-4561 के चालक जयपाल नायक पिता भोला नायक को रुकवा कर पूछताछ की। वाहन की जांच के दौरान उसमें 2 लाख 2 हजार 260 रुपए मिला।


एक सप्ताह का दिया समय
टीम ने वाहन में रखे रुपए को जब्त करने के साथ ही चालक से दस्तावेजों की मांग की गई लेकिन रुपए के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। रुपए को बरामद करने के साथ ही एक सप्ताह के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Published on:
21 Oct 2018 05:58 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश