अंबिकापुर

मिट्टी निकालने खदान में घुसी थीं 2 महिलाएं, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि दोनों की हो गई दर्दनाक मौत

दो महिलाएं बाहर कर रही थीं पहरा इसलिए बच गई दोनों की जान, सूचना मिलते ही खदान के पास उमड़ी लोगों की भीड़
2 min read
Women dead body
Women dead body

लखनपुर. सरगुजा जिले के लखनपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत जयपुर में छुही खदान से छुही मिट्टी निकालने 4 महिलाएं गई थीं। इनमें से 2 महिलाएं भीतर घुसकर मिट्टी निकाल ही रहीं थीं कि अचानक खदान धसक गया और दोनों महिलाओं की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाहर खड़ी 2 महिलाओं की जान गइ।

बताया जा रहा है कि पानी के सीपेज से खदान धसक गया, जिसकी वजह से अंदर मिट्टी निकाल रही महिलाओं के ऊपर मिट्टी की चट्टान गिर गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


गौरतलब है कि सरगुजा में छुही मिट्टी की कई खदाने संचालित हैं। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही घरों की पुताई के लिए ग्रामीण महिला-पुरुष काफी संख्या में इन खदानों से मिट्टी निकालते हैं। ऐसे में कई बार खदान धसकने से उनकी दबकर मौत हो जाती है। जिले में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

ऐसा ही एक मामला 1 अगस्त को लखनपुर के ग्राम पंचायत जयपुर उर्फ झाबर से आया है। इसमें सुबह 7 बजे 4 महिलाएं नाला किनारे छुही खदान में जयपुर झाबर निवासी दिलबासो पति मोहर साय केंवट उम्र 52 वर्ष, कलेश्वरी पति स्व. मनोहर राजवाड़े उम्र 65 वर्ष, शीतल बाई उम्र 35 वर्ष व कठिन पति खेरा मिट्टी निकालने गई थीं।

यहां दिलबासो व कलेश्वरी खदान के काफी अंदर चली गईं, जबकि अन्य दो महिला बाहर खड़ी थी। वे भीतर मिट्टी निकाल ही रही थी कि अचानक खदान भरभराकर धसक गया और मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई।


बाहर खड़ी महिलाओं ने गांव में दी सूचना
घटना के दौरान बाहर खड़ी दोनों महिलाएं बदहवास गांव पहुंची और ग्रामीणों को खदान धसकने की सूचना दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दोनों मृत महिलाओं को बाहर निकलवाया और पंचनामा पश्चात पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया गया।

Published on:
03 Oct 2018 05:57 pm
Also Read
View All
IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम