26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये युवक फेसबुक पर युवती को भेजता था गंदी-गंदी तस्वीरें और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज, ऐसे पकड़ा गया

पटना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी युवक को पकडऩे में हासिल की सफलता, आरोपी हर रोज बदलता रहता था मोबाइल नंबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Oct 2018, 5:55 PM IST

Young man arrested

Young man arrested

पटना. फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर युवक एक युवती को अश्लील फोटो और वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह हर दिन अपना मोबाइल नंबर बदल लेता था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने उसका लोकेशन ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में पटना थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि युवती ने 28 अगस्त को थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसमें आरोपी रविंद्र विश्वकर्मा द्वारा फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर अश्लील फोटो और वाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने का जिक्र किया था।

मामले में पुलिस ने धारा 506 भादवि व 67,67(क)(ख) आइटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। क्राइम ब्रांच व पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने नंबर ट्रेस का आरोपी को पकडऩे में जुट गई। आरोपी गुजरात में रहकर काम करता था और हर रोज अपना मोबाइल नंबर बदलता था। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल द्वारा मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर गुजरात से चिरमिरी आने का लोकेशन मिला।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार आरोपी को पीछा कर रेलवे स्टेशन चिरमिरी से धरदबोचा। आरोपी गोदरीपारा आमानाला थाना चिरमिरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से रिलायंस कंपनी की 3 सिम, जिलया कंपनी का 8 सिम, एयटेल का 4 सिम, माइक्रोमैक्स मोबाइल 1 नग, जिलया एलवायउफ कंपनी का मोबाइल 1 नग बरामद किया है।

कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी धनंजय सिंह, आशीष मिश्रा, मुमताज खान, दीपक पाण्डेय, पुष्कल सिन्हा, अशोक मलिक, हुकुम श्रीवास आदि शामिल थे।


मामला पुराना है, पहले सुलह कराया गया था- थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सोनी ने बताया कि आरोपी युवक व युवती का पुराना परिचय है। करीब डेढ़-दो साल पहले मामला थाना तक पहुंचा था। इस दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी ने युवक-युवती के बीच सुलह कराया था। मामले की मुझे जानकारी है और संभवत: प्रेम-प्रसंग का मामला जैसा प्रतीत हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग