10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Police Transfer: तबादला एक्सप्रेस… TI, SI और ASI समेत 69 अधिकारी-कर्मचारी हुए इधर से उधर, देखें List

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। एसपी रवि कुमार कुर्रे के आदेश पर 2 निरीक्षक, 4 एसआई, 4 एएसआई सहित 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

2 min read
Google source verification
CG Police Transfer (photo source- Patrika)

CG Police Transfer (photo source- Patrika)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादलों की कवायद की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

CG Police Transfer: 69 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना

जारी आदेश के तहत 2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 69 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा को जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी को सिटी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। साइबर सेल प्रभारी को हत थाना प्रभारी बनाया गया है। चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को पटना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एसआई आनंद सोनी को चरचा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश के दायरे में लिया गया…

CG Police Transfer: इसके अलावा रामगढ़ चौकी प्रभारी को बैकुंठपुर थाना भेजा गया है। एएसआई धनश्याम यादव को चरचा, जगनारायण साहू को रामगढ़ चौकी प्रभारी, लक्ष्मीचंद कश्यप को चौकी पोड़ीबचरा तथा गुरु प्रसाद यादव को बैकुंठपुर थाना में पदस्थ किया गया है। साथ ही तीन प्रधान आरक्षक सहित 59 आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। बताया जा रहा है कि जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक की पदस्थापना थी, उन्हें इस तबादला आदेश के दायरे में लिया गया है।