अंबिकापुर

मोबाइल लेने पहुंची 2 महिलाओं के उस वक्त उड़ गए होश जब उन्होंने दूसरी बार लगाया अंगूठा

संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल का किया जा रहा था वितरण, कोतवाली में दोनों महिलाओं ने दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Women reached in police station
Women reached police station

अंबिकापुर. संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल वितरण के दौरान 2 महिला हितग्राहियों का थम्ब इम्प्रेशन व आधार कार्ड लेकर अज्ञात व्यक्ति ने खाते से रुपए निकाल लिए। मोबाइल लेने गई महिलाओं ने जब दूसरी बार अंगूठा लगाया तो उनके खाते से रुपए निकल चुके थे। मोबाइल पर रुपए निकलने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए।

कुछ दिनों पूर्व दोनों ने इसकी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को कोतवाली पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत परसा में 16 सितम्बर को संचार क्रांति योजना के तहत हितग्राहियों को मोबाइल वितरित किया गया था। इस दौरान गांव की ही सोनमतिया व सजनी का कर्मचारियों ने दस्तावेजों में थम्ब इम्प्रेशन लेने के साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति भी ले ली।

अंगूठे का निशान दो बार लिया गया। दूसरी बार जब अंगूठा का निशान लिया गया तब दोनों महिलाओं के खाते से रुपए निकल गए। बताया जा रहा है कि 16 सितम्बर को ही दोनों के खाते से क्रमश: 500 व 2000 रुपए तथा 500 व 4000 रुपए गायब हो गए।

इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। उन्होंने इसकी शिकायत जनपद पंचायत अंबिकापुर के सीईओ से तत्काल लिखित में करने के साथ ही कोतवाली पुलिस व कलक्टर को भी दी थी।


कार्रवाई नहीं होने पर जिपं सदस्य के साथ पहुंचीं थाने
शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने गुरुवार को कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता के साथ पहुंचकर जुर्म दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में 420 का जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
04 Oct 2018 08:38 pm
Also Read
View All
IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम