6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़े और फोटो देख फूट-फूट कर रोने लगी बहन, पुलिस से बोली- ये मेरे भाई का है, दफन कर दी गई थी लाश

पुलिस ने लावारिस समझ कर दफन कर दिया था शव, शिनाख्त करने आई बहन ने बताया कि भाई था भूतपूर्व सरपंच

2 min read
Google source verification
Body identified by cloths

Identified body

चिरमिरी पोड़ी. पुलिस और नगर निगम की टीम ने सड़क दुर्घटना में मृत एक युवक के शव को लावारिस समझकर अंतिम-संस्कार करा दिया था। मामले में करीब 25 दिन बाद मृतक की बहन पहुंची और फोटो व कपड़े से उसकी पहचान अपने भाई के रूप में की। इस दौरान वह फूट-फूट कर रोने लगी।

उसने पुलिस बताया कि उसका भाई भूतपूर्व सरपंच था। पिछले चुनाव में अपनी पत्नी को खड़ा किया था, इसमें उनकी हार के बाद से सदमे में था।


बहन ने बताया कि मृत भाई का नाम पवन सिंह पिता सनातन सिंह निवासी ग्राम कोथारी थाना मनेंद्रगढ़ है। मृतक पूर्व में ग्राम कोथारी का सरपंच भी रह चुका है तथा उसकी मानसिक स्थिति कुछ साल से खराब थी। मृतक की बहन ने बताया कि मृतक पवन सिंह पूर्व में सरपंच था।

पिछले पंचवर्षीय चुनाव में अपनी पत्नी को चुनाव में खड़ा किया था, जिसमें उसकी पत्नी की हार होने से मृतक को काफी गहरा सदमा लगा और मृतक काफी उदास व गुमसुम रहने लगा था। उसकी स्थिति खराब होती जा रही थी और अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था।

मृतक 8 सितंबर को अपनी बहन के घर ग्राम भुकभुकी के माझापारा पहुंचा और दोपहर 2 बजे अपने घर कोथारी जाने की बात कहकर निकल गया था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। घर नहीं पहुंचने पर बहन व परिजनों ने खडग़वां थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।


यह था मामला
पोंड़ी थाना क्षेत्र में 9 सितंबर को भूतपूर्व सरपंच का शव पोड़ी अनिता पेट्रोल टंकी के पास मुख्य सड़क पर मिला। पुलिस ने खोजबीन और पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं होने पर पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

वहीं नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर शव को बड़ा बाजार कब्रिस्तान में दफना दिया था। दुर्घटना के करीब 25 दिन बाद मृतक की बहन व उसके परिजनों ने कपड़ा और फोटो से उसकी पहचान पवन सिंह के रूप में की।


पूर्व सरपंच के रूप में हुई पहचान
मामले में लगातार खोजबीन की जा रही थी। जिसमें मृतक की पहचान पूर्व सरपंच के रूप में की गई है। फिलहाल मृतक की बहन, उसके परिजनों ने फोटो और कपड़े से मृतक की पहचान कर लिया है। बाकी उक्त युवक की दुर्घटना किस गाड़ी और किस हालात में हुई है, पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।
कुमार साय ठाकुर, थाना प्रभारी पोड़ी