अंबिकापुर

फाइनेंस कंपनी के 62.19 लाख रुपए किए थे गबन, पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, सहायक मैनेजर फरार

Big scam: अगस्त 2023 से जनवरी 2024 तक दोनों ने मिलकर कंपनी को लगाई थी बड़ी चपत, कंपनी द्वारा दोनों को निलंबित कर दर्ज कराई गई थी एफआईआर
less than 1 minute read
फाइनेंस कंपनी के 62.19 लाख रुपए किए थे गबन, पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, सहायक मैनेजर फरार
Former manager arrested

अंबिकापुर. Big scam: आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रांच के पूर्व शाखा प्रबंधक व सहायक शाखा प्रबंधक द्वारा 62.18 लाख रुपए गबन कर लिया गया था। मामला सामने आने के बाद दोनों को कंपनी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। वहीं कंपनी ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व शाखा प्रबंधन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रांच अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन एवं पूर्व सहायक शाखा प्रमुख लक्ष्मण यादव द्वारा 1 अगस्त 2023 से 26 जनवरी 2024 तक कंपनी के 62.18 लाख रुपए हेराफेरी कर गबन कर लिया गया था।

कंपनी को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने दोनों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं कंपनी के वर्तमान शाखा प्रबंधक रीरादास मानिकपुरी ने मामले की रिपोर्ट 22 मार्च को मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवचना शुरू कर दी थी।


पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन उम्र 27 वर्ष निवासी भुंईगांव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है। वहीं सहायक शाखा प्रबंधक फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
24 Mar 2024 09:06 am
Published on:
23 Mar 2024 08:54 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष