अंबिकापुर

दरवाजा तोड़ा तो नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न, युवती का रेता हुआ था गला और युवक झूल रहा था फांसी पर

युवक ने कॉल कर अपने बड़े भाई को दी थी सूचना, पुलिस का कहना-पहले युवक ने युवती का गला रेता फिर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा
2 min read
Dead body
Girlfriend-boyfriend dead body

अंबिकापुर. युवक ने अपने बड़े भाई को मोबाइल पर कॉल कर कहा कि वह और उसकी प्रेमिका आत्महत्या करने जा रहे हैं। यह सुनते ही भाई के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस उक्त किराए के कमरे में पहुंची तो भीतर से दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा हैरान करने वाला था।

प्रेमिका खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी जबकि प्रेमी फांसी पर झूल रहा था। उसका गला भी हल्का रेता हुआ था। पास में ही आरी ब्लेड पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी ने पहले आरी ब्लेड से गला रेतकर युवती की हत्या की होगी, फिर उसी के दुपट्टे से फांसी लगा ली होगी। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

सीतापुर के ग्राम सूर निवासी 32 वर्षीय विजय तिर्की पिता सुखराम तिर्की अंबिकापुर के गुदरी बाजार में पल्लेदार का काम करता था। वह पिछले एक वर्ष से संजय पार्क के पीछे ग्राम चोरकाकछार में महेश रजवार के मकान में किराए में रह रहा था। उसका सीतापुर के कतकालो निवासी २५ वर्षीय शशिकला किस्फोट्टा से प्रेम-संबंध था।

बीच-बीच में वह अंबिकापुर आती थी तो विजय से मुलाकात करती थी। घटना से २ दिन पूर्व वह अंबिकापुर पहुंची थी और विजय के साथ रह रही थी। गुरुवार की दोपहर अचानक विजय ने अपने भाई पकरीपारा निवासी बलराम तिर्की को कॉल कर सूचना दी की वह और शशिकला आत्महत्या कर रहे हैं उनका शव ले जाना।

यह खबर सुनते ही बलराम ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी और आनन-फानन में सभी सीतापुर से निकले। परिवार वाले चोरकाकछार स्थित किराए के मकान में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मकान का दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।

उन्होंने देखा कि शशिकला का शव पलंग के नीचे पड़ा हुआ है, उसका गला रेता हुआ था व युवक का शव दुपट्टे से लटका हुआ था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए शुक्रवार को भेजा।


शाम 7.30 बजे मिली पुलिस को जानकारी
हादसे की जानकारी परिवार वालों ने अंबिकापुर पहुंचने के बाद शाम 7.30 बजे कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन रात को शव को कमरे में रखने के बाद सुबह पीएम के लिए भेजा गया।


पुलिस ने बरामद किया ब्लेड व आरी
पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले ब्लेड से अपनी प्रेमिका का आधा गला रेता फिर आरी से रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने ब्लेड से अपना गला भी रेतने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका।

इसके बाद उसने प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जब पुलिस ने कमरे की छानबीन की तो वहां एक सुसाइड नोट भी मिला।

Published on:
19 Oct 2018 05:17 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: ऐसी भी बहनें जो बनीं परिवार की ढाल, सुनैना, सुमित्रा और किरण भाई से लेकर पूरे परिवार की भी उठा रहीं जिम्मेदारी

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत

Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत