अंबिकापुर

Breaking : दवा खिलाने पहुंची नर्स ने महिला मरीज को मारे थप्पड़, सिर्फ इतना था कसूर- देखें Video

मिशन अस्पताल में भर्ती महिला के साथ हुआ दुव्र्यवहार, महिला की बेटी ने रो-रोकर बताई नर्स की कारगुजारी

2 min read
Slaped to patient

अंबिकापुर. अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी कई बार दुव्र्यवहार का सामना करना पड़ता है। उनका स्वास्थ्य वैसे ही ठीक नहीं रहता है। ऐसे में यदि डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मचारियों का उनके प्रति बर्ताव भी रुखा रहे तो उनकी स्थिति को समझा जा सकता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल से सामने आया है।

यहां पिछले कुछ दिनों से भर्ती एक बुजुर्ग महिला मरीज को ड्यूटी पर तैनात नर्स ने केवल इसलिए थप्पड़ मार दिया कि उसके मुंह का पानी का छींटा नर्स के कपड़े पर पड़ गया था। नर्स उसे दवा खिलाने पहुंची थी। महिला मरीज की बेटी ने रो-रोकर नर्स की कारगुजारी बयां की।

ये भी पढ़ें

अब 5 रुपए में मिलेगा चावल-दाल के साथ सब्जी, पापड़ व अचार

मरीजों के लिए डॉक्टर जहां भगवान के रूप होते हैं, वहीं नर्स या वार्ड ब्वाय भी उनके दूत का काम करते हैं। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर वहां से स्वस्थ होकर निकलने तक दोनों उसकी सेवा करते हैं। कभी-कभी मरीजों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ जाता है जिसकी उसकी कल्पना भी नहीं की होती है।

कई मामलों में देखने को आया है कि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों का व्यवहार मरीजों के प्रति रुखा होता है। इसकी उम्मीद भी मरीज को नहीं होती है। ऐसे ही एक मामले में मिशन अस्पताल में बुजुर्ग महिला मरीज को नर्स के हाथों थप्पड़ खाना पड़ा।


बेटी ने रो-रोकर बताई बात
महिला मरीज की बेटी से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह रो पड़ी। उसने बताया कि उसकी मां 4 दिन से केवल केला खा रही है। उसकी मां को ड्यूटी पर तैनात नर्स द्वारा पीट दिया गया। उसने बताया कि उसकी मां के मुंह का पानी नर्स के कपड़े पर पड़ गया था। इस दौरान नर्स उसे दवा खिलाने आई थी। उसने बताया कि परिजन नर्सों के भरो से ही मरीजों को छोड़कर जाते हैं। ऐसे में उन्हें यदि पीटा जाए तो कैसा लगेगा।


दोबारा पीटूंगी
महिला मरीज की बेटी ने बताया कि जब नर्स ने थप्पड़ मारा तो उसकी मां ने कहा कि मेरे बच्चों को पता चलेगा तो वे पूछेंगे। इस पर नर्स ने कहा कि दोबारा तुम्हें थप्पड़ मारूंगी। बेटी ने बताया कि वार्ड में भर्ती कई महिलाओं ने नर्स की इस कारगुजारी को देखा है। उन्होंने व उसकी मां ने ये बात उसे बताई।

ये भी पढ़ें

मासूम बेटी को निर्दयी बाप ने तालाब में डूबोकर मारा, नग्न लाश को घर लाकर पहनाए नए कपड़े
Published on:
21 Feb 2018 04:19 pm
Also Read
View All
Gang rape case: किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत