24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम बेटी को निर्दयी बाप ने तालाब में डूबोकर मारा, नग्न लाश को घर लाकर पहनाए नए कपड़े

पहली पत्नी को छोडऩे की बात कहकर दूसरी से 3 वर्ष पूर्व किया था निकाह, दोनों की थी एक बेटी, उसे भी चाहता था छोडऩा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Feb 2018, 8:57 PM IST

Police on the spot

Police on the spot

अंबिकापुर. पत्नी को जिंदगी से निकाल फेंकने के चक्कर में एक पिता ने ही अपनी ३ वर्ष की मासूम बेटी को तालाब में डूबाकर मार डाला। बेटी पानी के भीतर छटपटा रही थी और पिता ने उसे अपने हाथों से दबा रखा था। यह नजारा वहां मवेशी चरा रही महिला ने देख लिया था। जब वह पास गई तो निर्दयी ने उसे वहां से भगा दिया।

बाद में महिला ने गांव में यह खबर दी। इधर पिता बेटी का नग्न शव लेकर घर पहुंचा और नए कपड़े पहना दिए। इसकी सूचना मोबाइल पर पत्नी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।


एक निर्दयी पिता का कहर मंगलवार की दोपहर ३ वर्षीय मासूम बेटी पर देखने को मिला। रनपुर खुर्द के सरनापारा निवासी मुबारक अली ने कुछ वर्ष पूर्व झांसा देकर सकिना खातून से निकाह किया था। उसने उसे बताया था कि उसकी पहली पत्नीको उसने तलाक दे दिया है और उससे उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने सकिना से निकाह कर लिया था। दोनों की ३ वर्ष की बेटी समीरा खातून थी।

सकिना ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले कुछ माह से मुबारक अली उसे भी छोडऩे की बात कह रहा था। इसकी वजह से वह मंगलवार की ३ बजे के आस-पास गांव के ही तालाब में बेटी समीरा को नहाने के बहाने ले गया।

यहां उसने बेटी को तालाब में उतारा और डूबा दिया। बेटी छटपटा रही थी और उसने ऊपर से उसे दबा रखा था। इस दौरान वहां मवेशी चरा रही गांव की नवरत्नी बाई ने पानी से बुलबुला उठता देखा। नवरत्नी कुछ कहती इससे पहले ही उसे मु़बारक अली ने डांटते हुए वहां से भगा दिया।


घर ले जाकर पहनाए नए कपड़े
मवेशी चराने वाली महिला को भगाने के बाद वह बेटी की नग्न लाश लेकर घर पहुंच गया। घर में उसने उसे नए कपड़े पहनाए। इसकी जानकारी नवरत्नी ने आस-पास के लोगों को दी। इधर सकिरा खातून ने मोबाइल पर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मुबारक अली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग