
dead woman relatives (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसुली में आग से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना (Burnt alive) के बाद मायके पक्ष ने महिला के पति पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। जबकि पति का कहना है कि वह घटना के दौरान घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शहर से लगे ग्राम हसुली निवासी हिमांशी 21 वर्ष की शादी करीब 4 वर्ष पहले रामलाल से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और पति द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है। गुरुवार को हिमांशी आग (Burnt alive) से झुलस गई थी।
परिजन ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत (Burnt alive) के बाद उसकी मां सुशीला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने पेट्रोल डालकर बेटी को आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
वहीं पति रामलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घटना के समय वह गांव में घूमने गया था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी आग से जल गई है। इसके बाद वह घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
Published on:
06 Mar 2026 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
