
Murder accused arrested (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. शहर से लगे ग्राम भकुरा में 4 मार्च की सुबह एक युवक की लाश मिली थी। युवक की पहचान गांव के ही सुटुल राम के रूप में की गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। कोतवाली पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरु की तो रुपए के लेन-देन के विवाद में वारदात (Blind murder) को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने गांव के ही 2 युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। तीनों ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने 2 युवकों को जेल जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भकुरा निवासी सुटुल उम्र 25 वर्ष की लाश 4 मार्च की सुबह गांव के ही हैंडपंप के पास मिली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले (Blind murder) की जांच की। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान थे। हत्या की आशंका पर पुलिस मामले में विवेचना शुरू की।
विवेचना में पता चला की 3 मार्च की रात से 4 मार्च की सुबह के बीच मृतक का अजय पैकरा, छत्रपाल और एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढऩे पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे, हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट कर से गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे युवक की मौत (Blind murder) हो गई थी।
पुलिस ने हत्या (Blind murder) के मामले का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश किया। 5 मार्च को पुलिस ने आरोपी अजय पैकरा उर्फ जर्रा (19) और छत्रपाल (20) निवासी भकुरा चट्टीपारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को धारा 103 व 3(5) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शमिल एक नाबालिग किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
Updated on:
06 Mar 2026 08:04 pm
Published on:
06 Mar 2026 08:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
