
Police on the spot (Photo source- Patrika)
अंबिकापुर। शहर के ट्रांसपोर्टनगर से लगे बहेरापारा में सोमवार की रात एक युवक ने अपने पिता के सिर पर टांगी के पिछले हिस्से से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या (Father murder) के बाद उसने पिता का शव घर के पास ही पानी टंकी में डाल दिया। इसके बाद वह दुकान जाकर बिरयानी लाया और खाकर सो गया। सुबह सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पानी टंकी से शव निकलवाया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बाय मिस्टेक घटना होने की बात कही।
शहर के ट्रांसपोर्टनगर से लगे बहेरापारा निवासी 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा अलग मकान बनाकर रह रहा था, जबकि उसके घर के पास ही किराए के मकान में उसका छोटा बेटा 25 वर्षीय प्रभात केरकेट्टा रहता है। सोमवार की रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में पिता (Father murder) के घर पहुंचा।
शराब के नशे में देख पिता ने डांट लगाई। इस पर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। इसी बीच प्रभात ने अपने पिता के सिर पर टांगी के पिछले हिस्से से ताबड़तोड़ प्रहार (Father murder) कर दिया। टांगी के प्रहार से पिता लहूलुहान होकर वहीं गिया गया और उसकी मौत हो गई।
पिता की हत्या (Father murder) करने के बाद प्रभात ने शव उठाया और घर के पास ही पानी टंकी में डाल दिया। इसके बाद वह पास ही स्थित दुकान में गया और बिरयानी खाकर अपने किराए के कमरे में लौटा और सो गया।
पड़ोस के लोगों ने रात में प्रभात व उसके पिता के बीच तेज आवाज में झगड़े की बात सुनी थी। उन्हें पता चल गया था कि प्रभात ने पिता को मार (Father murder) डाला है। इसकी सूचना उन्होंने मणिपुर पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी सीपी तिवारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इस दौरान उसने पुलिस से कहा कि शराब के नशे में बाय मिस्टेक हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को टंकी से निकालकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Father murder) कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी है।
Updated on:
03 Mar 2026 01:28 pm
Published on:
03 Mar 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
