अंबिकापुर

Burnt alive: जमीन बिक्री से मिले रुपयों के विवाद में पिता ने बड़े बेटे को पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 10 दिन बाद मौत

Burnt alive: आग से गंभीर रूप से झुलसे बेटे को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पिटाई के दौरान पत्नी व छोटे बेटे ने भी दिया था साथ
less than 1 minute read
Burnt alive
Demo pic

अंबिकापुर. जमीन बिक्री के रुपए को लेकर हुए विवाद में 13 फरवरी को पिता ने पत्नी व छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की बेदम पिटाई की थी। इसके बाद उसने उसके ऊपर पेट्रोल छिडक़ कर आग (Burnt alive) लगा दी थी। आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से डिस्चार्ज किए जाने के बाद दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे फिर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान 24 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी कैलाश राम यादव पिता शिवशंकर यादव 28 वर्ष का अपने पिता से जमीन विवाद (Burnt alive) चल रहा था। दरअसल 2-3 वर्ष पूर्व कैलाश के पिता ने 5 डिसमिल जमीन बेची थी। उक्त रुपए को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद होता था।

13 फरवरी को भी इसी बाद को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान पिता ने पत्नी व छोटे बेटे के साथ मिलकर कैलाश पिटाई कर दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो पिता ने घर से पेट्रोल (Burnt alive) निकाला और कैलाश के ऊपर छिडक़ कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था।

Burnt alive: इलाज के दौरान तोड़ा दम

कैलाश की पत्नी ने उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसी बीच 23 फरवरी की रात को दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ी। पत्नी ने फिर उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 24 फरवरी को उसकी मौत (Burnt alive) हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
25 Feb 2026 08:11 pm
Published on:
25 Feb 2026 08:11 pm
Also Read
View All