अंबिकापुर

Central Jail Ambikapur: कुलदीप साहू, अनवर ढेबर और दीपक नेपाली को अंबिकापुर सेंट्रल जेल में किया गया शिफ्ट

Jail shifting: सूरजपुर में हुए दोहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है कुलदीप साहू, जबकि अनवर ढेबर शराब घोटाला तथा दीपक नेपाली महादेव सट्टा ऐप्प मामले में अलग-अलग जेल में थे निरुद्ध

2 min read
Kuldeep Sahu, Anwar Dhebar and Deepak Nepali

अंबिकापुर. Central Jail Ambikapur: सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को सूरजपुर जिला जेल से अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले का आरोपी अनवर ढेबर व महादेव सट्टा ऐप्प मामले का आरोपी दीपक नेपाली को भी अंबिकापुर केन्द्रीय जेल (Central Jail Ambikapur) में शिफ्ट कराया गया है। दरअसल छत्तीसगढ़ जेल विभाग के आवेदन पर विशेष न्यायालय (ईडी) व न्यायालय द्वारा आरोपियों को विभिन्न जेलों में शिफ्ट करने की अनुमति दी गई थी।

सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बेटी की जिले के कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्मम हत्या (Central Jail Ambikapur) कर दी थी। मां-बेटी का शव घटनास्थल से करीब 5 किमी दूर गांव पीढ़ा मे मिला था। घटना से सूरजपुर सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश था।

Surajpur Double murder accused

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आदतन व जिलाबदर डबल मर्डर के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को कोर्ट ने सूरजपुर जेल से अंबिकापुर (Central Jail Ambikapur) केन्द्रीय जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कुलदीप साहू को केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में शिफ्ट करा दिया गया है।

Central Jail Ambikapur: इन आरोपियों को भी कराया गया शिफ्ट

इधर प्रदेश में हुए शराब घोटाला मामले में निरुद्ध अनवर ढेबर व महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपी दीपक नेपाली को भी रायपुर जेल से अंबिकापुर केन्द्रीय जेल (Central Jail Ambikapur) में शिफ्ट किया गया है। दोनों रायपुर जेल में बंद थे।

Kuldeep Sahu, Anwar Dhebar and Deepak Nepali

छत्तीसगढ़ जेल विभाग (Chhattisgarh jail department) के आवेदन पर विशेष न्यायालय (ईडी) ने इन दोनों को आरोपियों को अंबिकापुर सेंट्रल जेल भेजने की अनुमति दी थी।

Updated on:
23 Oct 2024 08:54 pm
Published on:
23 Oct 2024 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर