अंबिकापुर

CG crime: दहेज लोभियों ने कार खरीदने बहू से मांगे 12.50 लाख, नौकरी भी छुड़वा दी, पति दोस्तों के साथ पीने कहता था शराब…

CG crime: 2 साल से प्रताडऩा झेल रही शहर की बेटी ने पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, मुंबई में रहता है पति
3 min read
CG crime

अंबिकापुर. CG crime: शहर की एक नवविवाहिता से उसके ससुराल वालों द्वारा कार खरीदने के लिए 12.5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग (Dowry greedy) को लेकर पति, सास-ससुर व ननद उसे लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने उसकी बैंगलोर की नौकरी भी छुड़वा दी। पति के पास जक वह मुंबई पहुंची तो दोस्तों के साथ बैठकर उसे शराब पीने के लिए विवश किया जाता था। शराब पीने से मना करने पर मारपीट भी की जाती थी। जबकि पीडि़ता के घरवालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा रुपए ससुराल वालों को दिए और शादी में खर्च किए थे। प्रताडऩा से तंग विवाहिता अपने मायके लौट आई और महिला थाने में अपने पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ मामले की रिपोर्ट (CG crime) दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर के बौरीपारा निवासी प्रिया पांडेय बैंगलोर स्थित फोन पे के कार्यालय में वर्ष 2022 में बतौर एग्जीक्यूटिव कार्यरत थी। उसकी शादी का रिश्ता मैरिज साइट जीवन साथी डॉट काम के माध्यम से मुंबई में निजी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत वाराणसी निवासी वैभव पांडेय से तय हुआ था।

वैभव ने इस दौरान बताया था कि उसकी सैलरी 2 लाख रुपए प्रतिमाह है। रिश्ता तय होने पर 9 अगस्त 2022 को दोनों की सगाई हो गई। इसके बाद कोलंबिया जाने वीजा बनवाने के नाम पर उनकी शादी वाराणसी के मंदिर में करा दी गई। वहीं 30 अगस्त 2022 को शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने कार के लिए 12.50 लाख रुपए की मांग की। इस दौरान प्रिया ने फोन पे से 2 लाख रुपए पति वैभव के अकाउंट में ट्रांसफर किया। इसके बाद अन्य सामान व साढ़े 12 लाख की ज्वेलरी लेकर वह ससुराल पहुंची।

11 लाख रुपए के लिए करने लगे प्रताडि़त

ससुराल पहुंचने के बाद पति, सास-ससुर व ननद का असली खेल चालू हुआ। दहेज लोभी ससुराल वाले उससे 11 लाख रुपए की डिमांड कर प्रताडि़त करने लगे। यही नहीं, ससुर ने उसके पिता पर दबाव बनाया कि समाज को दिखाने के लिए वे अंबिकापुर में एक बार और विवाह करेंगें।

फिर 25 जनवरी 2023 को शहर के ही एक होटल में शादी हुई। इसमें करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए। शादी के बाद पार्टी देने के नाम पर प्रिया के अकाउंट से ससुराल वालों ने 2 लाख रुपए ले लिए। वहीं ननद ननद मेघना पांडेय ने उसके साढ़े 12 लाख के जेवर घर में ही रखवा लिया।

दोस्तों के साथ शराब पीने करता था विवश

शादी के बाद प्रिया अपनी नौकरी करने बैंगलोर चली गई तो ससुराल वालों ने नौकरी छोडऩे के लिए भी उसे विवश कर दिया। जब उसने नौकरी छोड़ दी तो वैभव उसे मुंबई ले गया। यहां उसे दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने के लिए वह विवश करने लगा। जब उसने इनकार किया तो कई बार मारपीट की गई।

परेशान होकर लौटी मायके, दर्ज कराई रिपोर्ट

मुंबई में पति व ससुराल वालों की लगातार दी जा रही प्रताडऩा से परेशान होकर वह अंबिकापुर लौट आई। फिर उसने दहेज लोभी ससुराल वालों को सबक सिखाने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति वैभव पांडेय, ससुर बालेन्दुधर पांडेय, सास दुर्गेश्वरी पांडेय व ननद मेघना पांडेय के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Updated on:
13 Jul 2024 09:20 pm
Published on:
13 Jul 2024 09:19 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष