अंबिकापुर

CG Politics: कांग्रेस का सियासी दांव! नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा- टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव…

CG Politics: सीनियर कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव को लेकर बड़ा बयान दिया है। चरणदास महंत ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में होंगे।
less than 1 minute read
CG Politics: कांग्रेस का सियासी दांव! नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगे अगला चुनाव...

CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने अंबिकापुर में सियासी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हम एक नहीं थे, इस वजह से चुनाव हारे, अब हम एक हैं और अगले चुनाव में हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

CG Politics: चरणदास महंत का बयान

चरणदास महंत के बयान के दौरान मंच पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा अपने-अपने पक्ष में जनता को करने जुटी हुई है। मंगलवार को महंत मेयर चुनाव को लेकर अंबिकापुर के घड़ी चौक पर कांग्रेस द्वारा आयोजित आमसभा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव टीएस सिंह देव के नेतृत्व में लड़ने की बात कही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कही ये बातें

CG Politics: महंत ने कहा कि हमेशा जो कुछ भी हुआ है, सरगुजा व बस्तर के नेतृत्व में हुआ है। आगामी चुनाव हम टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेगे। हम सब साथ रहेंगे। टीएस सिंहदेव को सीएम बनाए जाने के सवाल पर कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे। बाबा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे तो जीतेंगे भी और कांग्रेस की सरकार भी बनाएंगे।

Updated on:
05 Feb 2025 02:40 pm
Published on:
05 Feb 2025 09:17 am
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video