8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले – NDA में फूट, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव

CG Politics: एनडीए गठबंधन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में मध्यावधि चुनाव होने की बात अपने कार्यकर्ताओं से करने लगे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 8 Jun 2024, 10:23 AM IST

CG Politics

CG Politics: लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सियासी हमला बोला है। साथ ही, देश में (CG Politics) मध्यावधि चुनाव होने की बात अपने कार्यकर्ताओं से करने लगे है। इसके लिए तैयार रहने को भी कह रहे है। वहीं भाजपा ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा, भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है। सपना देखते हुए जिए।

CG Politics: भूपेश ने अपने भाषण वीडियो पोस्ट भी किया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पोस्ट किया है। साथ ही लिखा है कि कार्यकर्ता साथी तैयार रहें! 6 महीने- 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। फड़नवीस इस्तीफ़ा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है। भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है, लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो राहुल गांधी लेकर चले हैं।

यह भी पढ़ें: CG Politics: मोदी के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के मंत्रियों की होगी सुबह, IIM दे रहा 2 दिन की ट्रेनिंग

CG Politics: भाजपा गठबंधन की सरकार पांच साल चलेगी: शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, देश में लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक राष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। भूपेश बघेल जागते हुए सपना देखते हैं तो अच्छी बात है सपना देखते हुए जिए। भाजपा की सरकार 5 साल का (CG Politics) कार्यकाल पूरा करेगी। दमदारी के साथ राष्ट्रहित में जो निर्णय लेना पड़ा, निर्णय लेकर देश का विकास करेगी।