10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Heatwave: छत्तीसगढ़ में चढ़ा पारा… मौसम विभाग ने दी और गर्मी बढ़ने की चेतावनी, तापमान पहुंचा 39°C

Chhattisgarh Heatwave: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
राजनांदगांव का तापमान अत्यधिक (photo source- Patrika)

राजनांदगांव का तापमान अत्यधिक (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Heatwave: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम पर फिलहाल खास असर नहीं पड़ रहा

इस समय पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से गुजरते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, लेकिन इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल खास असर नहीं पड़ रहा है।

Chhattisgarh Heatwave: 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री अधिक बना रह सकता है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय शहर में हल्की धुंध भी देखी जा सकती है।