26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्किए-थाईलैंड से चीन तक 7 ट्रिप, साथ थे नेता और रसूखदार भी, ड्रग्स फाइल्स में नव्या मलिक नेटवर्क का खुलासा

CG High Profile Drug Case: छत्तीसगढ़ ड्रग्स स्कैंडल में मास्टरमाइंड बताई जा रही नव्या मलिक की विदेश यात्राओं और हाईप्रोफाइल कनेक्शन से नया विवाद खड़ा हो गया है।
2 min read
Google source verification
सीजी ड्रग्स फाइल्स (photo source- Patrika)

सीजी ड्रग्स फाइल्स (photo source- Patrika)

CG Drug Scandal: जिस तरह एक फाइल्स ने अमरीका सहित कई देशों में हड़कंप मचा रखा है, उसी तरह छत्तीसगढ़ ड्रग्स स्कैंडल में नव्या मलिक के करीबियों की लिस्ट से बवाल मचा हुआ है। इसमें नेताओं के रिश्तेदारों से लेकर कई रसूखदार और कारोबारी भी शामिल हैं। ड्रग्स स्कैंडल की मास्टरमाइंड नव्या वर्ष 2019 से लगातार विदेश यात्राएं कर रही हैं। तुर्किए, थाईलैंड के अलावा 7 बार चीन जा चुकी है।

बताया जाता है कि उसके साथ नेताओं के करीबी और कई रसूखदार भी होते थे। यही वजह है कि इस हाईप्रोफाइल ड्रग्स स्कैंडल की जांच पूरी नहीं हो पाई। चंद लोगों की गिरफ्तारी के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। गंज पुलिस ने भी आनन-फानन में कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इसमें नव्या सहित कई लोगों को जमानत भी मिल गई है। हालांकि हरियाणा का मोनू विश्नोई अब भी जमानत के इंतजार में है।

CG Drug Scandal: पहले नहीं हुआ खुलासा, अब हुई गिरफ्तारी

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में कहा है कि आरोपी युवती का वर्ष 2019 से विदेश आना-जाना हुआ है। 7 बार चीन जा चुकी हैं। तुर्किए और थाइलैंड जाने की भी जानकारी मिली है। इतने सालों तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन अब विष्णुदेव साय की सरकार में कार्रवाई हुई है। ड्रग्स तस्करी में युवती सहित अन्य की गिरफ्तारी हुई है। नशे के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

कई साल से सक्रिय हैं सिंडिकेट

राजधानी में ये ड्रग्स सिंडिकेट कई साल से सक्रिय हैं। इसमें बड़े होटलों-क्लबों में पार्टी का आयोजन किया जाता था। इसका काम इवेंट कंपनी की संचालिका विधि अग्रवाल और उसके सहयोगी करते थे। इसमें होटल-क्लब के मैनेजर भी शामिल होते थे। पार्टी में ही ड्रग्स भी परोसी जाती थी। ड्रग्स मंगाने का काम नव्या का था। वह अपने दिल्ली-मुंबई के सहयोगियों से ड्रग्स ऑर्डर करती थी। ड्रग्स हर्ष आहूजा के पास जाता था। हर्ष अपने अन्य साथियों के जरिए इसकी बिक्री करता था।

दिल्ली-मुंबई के सहयोगियों की अरेस्टिंग नहीं

CG Drug Scandal: नव्या के प्रदेश के कई नेताओं के रिश्तेदारों, कारोबारी और रसूखदारों सहित 300 से ज्यादा लोगों से संपर्क रहा है। इस मामले में उनकी अरेस्टिंग नहीं हुई। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई में भी उसके कॉन्टेक्ट रहे हैं। उन्हें भी पकड़ नहीं जा सका है।

उल्लेखनीय है कि नव्या मलिक की 3 अगस्त 2025 को मुंबई से गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसके पास एक और मोबाइल है, जिसमें कई रसूखदारों के नंबर थे। इसके बाद पुलिस एक टीम उस मोबाइल को लेने फिर मुंबई पहुंची। इसके बाद उस मोबाइल को लाया गया।