
SEX Racket का भंडाफोड़ (photo source- Patrika)
SEX Racket in Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देह व्यापार का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर से सटे मझगांव रोड पर एक घर में रेड मारी और गलत कामों का पता लगाया। रेड के दौरान घर के अलग-अलग कमरों में संदिग्ध हालात में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस ने मालिक और मौके पर मौजूद सभी कपल्स को हिरासत में ले लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहल्ले के लोग कई दिनों से घर में हो रही संदिग्ध गतिविधियों से परेशान थे। लोगों का आरोप है कि बाहर से लड़के-लड़कियां लगातार आ रहे थे, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। मोहल्ले के लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्लानिंग के साथ रेड की।
तलाशी के दौरान, पुलिस को आपत्तिजनक सामान, कंडोम और कुछ संदिग्ध ड्रग्स मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मौके पर मौजूद थी। इस खुलासे से मामला और बिगड़ गया।
SEX Racket in Kawardha: पुलिस ने मौके से सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया और मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। SDOP कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी से अच्छी तरह पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
06 Feb 2026 04:10 pm
Published on:
06 Feb 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
