10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Satta: महाराष्ट्र के कल्याण से चल रहा नेटवर्क, रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तार

Online Satta: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने तैलीबांधा और डीडी नगर इलाके में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
ऑनलाइन सट्टेबाजी (photo source- Patrika)

ऑनलाइन सट्टेबाजी (photo source- Patrika)

Online Satta: शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट़्टा जमकर चल रहा है। इसे रोकने के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। रविवार को टी-20 क्रिकेट वल्र्डकप में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर 6 आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के मोबाइल में लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। दूसरी ओर कबीर नगर के मामले में शामिल बड़े सटोरिए को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। उसके दो रिश्तेदार महाराष्ट्र के कल्याण से रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहे हैं।

Online Satta: ऑनलाइन बैटिंग साइट्स

पुलिस के मुताबिक फाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान तेलीबांधा के गली नंबर-4 और डीडी नगर इलाके में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलने की सूचना मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों जगह छापा मारा। तेलीबांधा में कार सवार धरमू उर्फ धर्मेँद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी आघघैर अनय शर्मा उर्फ अब्बू को पकड़ा गया।

आरोपी अपने मोबाइल से अलग-अलग ऑनलाइन बैटिंग साइट्स से आईडी बनाकर और आईडी बेचकर क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, क्रेटा कार जब्त किया गया है। आरोपी धरमू और अभय सट्टा व मारपीट के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

गुल के साथ सट्टा भी चलवाने लगा: डीडी नगर के सत्यम विहार कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारकर अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चलवा रहे थे। अनिल इससे पहले गुल चलवाता था।

Online Satta: कबीर नगर बन रहा बड़ा अड्डा

कबीर नगर इलाके में ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा था। इसमें शामिल एक आरोपी का रिश्तेदार भी रायपुर में ही सक्रिय है। बताया जाता है कि वह बड़ा खिलाड़ी है। पुलिस उसे अब तक पकड़ नहीं पाई है। दूसरी ओर इसी गैंग से जुड़े बाबू और करण महाराष्ट्र के कल्याण में किराए के फ्लैट लेकर रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा रैकेट संचालित कर रहे हैं। दोनों के लिए रवि और कमलेश सट्टे की रकम वसूली करने का काम कर रहे हैं।