अंबिकापुर

CG road accident: एनएच पर तेज रफ्तार बोलेरो ने रास्ता पार कर रही महिलाओं को मारी टक्कर, 1 की मौत, बच्ची समेत 2 घायल

CG road accident: रिश्तेदार युवक के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थीं 2 महिलाएं व 5 वर्षीय बालिका, पेट्रोल खत्म होने के बाद एनएच पार करने के दौरान हुआ हादसा

2 min read

लखनपुर. CG road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर लहपटरा टोल नाका के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात बोलेरो वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 वर्ष की बच्ची और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, यहां उनका उपचार जारी है। (CG road accident)


सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलभिट्ठी निवासी मंदीहारो पति राम सुंदर गोंड़ उम्र 55 वर्ष, सहोदरी पति धन्नू गोंड़ उम्र 50 वर्ष, दीक्षा पिता बृजलाल उम्र 5 वर्ष अपने रिश्तेदार युवक के साथ बाइक के साथ अमेरा गए थे।

अमेरा से लौटने के दौरान लहपटरा में उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, फिर युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने लहपटरा बस्ती गया। इसी दौरान दोनों महिलाएं और बच्ची पैदल सडक़ पार कर रही थी।

इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मदीहारो पति रामसुंदर गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सहोदरी व दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर

घायल महिला सहोदरी व बालिका दीक्षा को लखनपुर अस्पताल लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में लखनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
16 Jun 2024 07:34 am
Published on:
15 Jun 2024 09:09 pm
Also Read
View All
Wife murder case: सो रही है सोचकर पत्नी से कहा- दरवाजा बंद कर लेना, लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Good News: एमबीए समेत ये 6 नए कोर्स शुरु करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बना अंबिकापुर, एआईसीटीई की मिली मंजूरी

Elephants in Surguja: 13 हाथियों के दल ने उदयपुर क्षेत्र में 4 किसानों की फसल की चौपट, वन विभाग ने लोगों से ये कहा

Medical Shops Closed: सरगुजा में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बोले- ऑनलाइन दवाइयां सेहत कर रहीं खराब, विरोध में निकाली रैली

Husband Dance near Wife body: पत्नी की कमरे में पड़ी थी लाश और पति म्यूजिक सिस्टम पर कर रहा था डांस, मायके वाले बोले- करंट लगाकर मारा