जशपुरनगर. Narayanpur Police-Naxal encounter: प्रदेश के नारायणपुर जिले के ओरछा थाना अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग मुठभेड़ हो गई। इसमें जहां 8 नक्सली मारे गए, वहीं एसडीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। शहीद जवान जशपुर निवासी नितेश एक्का है। उसका पार्थिव देह गृहग्राम लाने की तैयारी की जा रही है।