
सड़क को मिलेगा नया जीवन (photo source- Patrika)
CG News: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से जशपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल में गड़ैरटोली से जामुंडा-कटंगखार पहुंच मार्ग (लंबाई 4.50 किलोमीटर) के पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 80 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। यह मार्ग क्षेत्रीय लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
वहीं रजत जयंती के विशेष अवसर पर धमतरी जिले में भी क्षेत्रीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो सड़कों के निर्माण कार्यों हेतु कुल 16 करोड़ 04 लाख 15 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में धमतरी जिले के मेघा से खैरझिटी मार्ग (लंबाई 3.50 किलोमीटर) के ग्रामीण सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये शामिल हैं।
इसी प्रकार धमतरी जिले के भोथली-मेंढ़रका मार्ग (लंबाई 3 किलोमीटर) के निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा तथा लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
Updated on:
28 Jan 2026 03:05 pm
Published on:
28 Jan 2026 03:05 pm
