1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rape Case: नाटक देखकर घर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, बारी-बारी मिटाई हवस की प्यास, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rape Case: तीनों आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराध के सबूत मिटाने की कोशिश में पीड़िता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की...

2 min read
Google source verification
नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Rape Case: जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना 16 फरवरी 2026 की देर रात की है, जब 17 वर्षीय नाबालिग बालिका नाटक देखकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे आरोपियों घर छोड़ देने का भरोषा देकर, बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में बैठाया और जंगल ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

तीनों आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराध के सबूत मिटाने की कोशिश में पीड़िता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की और उसे अचेत अवस्था में मरा हुआ जानकर सडक़ किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।

अगली रात ग्रामीणों ने पीड़िता को बिजली सब-स्टेशन के पास अचेत पाया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर यिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया गया। उपचार के दौरान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 138, 70-2, तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया।

तीसरे फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी

सत्यप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी पीताम्बर लहरे 30 वर्ष, को भी 28 फरवरी को थाना सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। तीसरा आरोपी जो घटना का एक अन्य मुख्य सहभागी है फरार है। पुलिस ने उसे भी चिन्हित कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। इस मामले के खुलासे में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक शर्मा तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपियों तक पहुंचने में ऐसे मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन पर तकनीकी टीम व स्थानीय पुलिस को मिलाकर एक विशेष टीम गठित की गई। पीड़िता के बताए अनुसार, संदिग्ध काले-गुलाबी रंग की मोटरसाइकिल की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल मिलने पर उसके स्वामी सत्यप्रकाश यादव 28 वर्ष, को हिरासत में लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पीड़िता द्वारा पहचान की पुष्टि के बाद उसे 25 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक जशपुर।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग