अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Ambikapur Chain Snatching case: स्कूटी खड़ी कर ऑफिस के गेट पर पहुंचीं थीं सहायक संचालक, हेलमेट पहने 2 बाइक सवार लुटेरो ने गले से छीन लिया 3 लाख की सोने की चेन, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Ambikapur Chain snatching
Chain snatching in Ambikapur, सीसीटीवी में कैद चेन स्नेचिंग की वारदात (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। अंबिकापुर कोतवाली थाना के पास स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक महिला अधिकारी के गले से सोने की चेन लूट (Chain snatching in Ambikapur) ली और फरार हो गए। घटना के बाद वहां हडक़ंप मच गया। महिला शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं। वह दोपहर में भोजन के बाद स्कूटी से कार्यालय पहुंची थीं। स्कूटी खड़ी कर जैसे ही डीईओ कार्यालय के गेट की ओर बढ़ीं, तभी हेलमेट पहने बाइक सवार 2 युवक पीछे से आए और गले से चेन झपटकर भाग निकले। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने लुटेरो की तलाश शुरु कर दी है।

Chain snatching, डीईओ ऑफिस के सामने चेन स्नेचिंग (Photo- Video grab)

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पूनम तिवारी सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं। वह रोज की तरह गुरुवार को ड्यूटी आईं थी और दोपहर में स्कूटी से भोजन करने अपने घर गईं थी। दोपहर करीब 3.30 बजे स्कूटी से कार्यालय पहुंचीं। वह स्कूटी को कार्यालय के बाहर खड़ी कर जैसे ही ऑफिस के गेट की ओर बढ़ीं, (Chain snatching) पीछे से हेलमेट बहने बाइक सवार 2 बदमाश आ गए।

इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन लूट (Chain loot with female officer) ली, इसके बाद तेज रफ्तार में गुरुनानक चौक की ओर फरार हो गए। आरोपी थाना चौक से महामाया चौक की ओर तेज रफ्तार में भाग निकले। महिला ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Ambikapur chain loot: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बता दें कि शहर में दिनदहाड़े हुई यह घटना (Gold chain loot in Ambikapur) डीईओ कार्यालय के सामने की है। महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग की वारदात डीईओ ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि हेलमेट पहने होने की वजह से उनका चेहरा एकदम नजर नहीं आ रहा है। इधर पुलिस ने चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

Updated on:
16 Jul 2026 08:12 pm
Published on:
16 Jul 2026 08:12 pm