अंबिकापुर

अदानी के रेलवे ट्रैक पर इस हाल में मिली महिला, 50 हजार मिलने के बाद गांव वालों ने दी ये चेतावनी

महिला का क्षत-विक्षत लाश मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अदानी कोल प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
2 min read
villagers
villagers in railway track

सूरजपुर. सूरजपुर जिले के ग्राम डूमरिया स्थित रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। इससे वहां के ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर लाश को रेलवे ट्रैक पर रखकर आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन की सूचना पर मौके पर पहुंचे अदानी समूह के प्रबंधन ने मृतिका के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 50 हजार रुपए प्रदान की। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर तो दिया, लेकिन उन्होंने प्रबंधन से कहा कि 4 दिन के भीतर यदि मृतिका के परिजनों को 7 लाख रुपए नहीं दिए गए तो वे कोल परिवहन ठप कर देंगे।


सूरजपुर जिले के ग्राम डूमरिया निवासी मनियारो बाई पति स्व. रामप्रसाद 65 वर्ष गांव से लगे अदानी प्रबंधन के रेलवे ट्रैक की ओर गई थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने मृत महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक पर लाश मिलते ही वे आक्रोशित हो गए।

इसकी सूचना उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फिर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश रख वहीं बैठकर आंदोलन शुरु कर दिया। वे अदानी कोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी जब अदानी प्रबंधन तक पहुंची तो अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य व ग्रामीणों से चर्चा की।

चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि अंतिम-संस्कार हेतु तत्कालिक सहायता राशि 50 हजार रुपए तत्काल प्रदान की जाएगी और शेष राशि उच्चाधिकारियों से चर्चा कर जारी की जायेगी। मौके पर 50 हजार रुपए मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

इधर ग्रामीणों ने दो टूक में अदानी प्रबंधन के अधिकारियों से कहा कि मांग के अनुरूप यदि 7 लाख रुपए रविवार तक मृतिका के परिजनों को प्रदान नहीं किया गया तो वे कोल परिवहन ठप कर मोर्चा खोल देंगे। इस दौरान सरपंच लालसाय, उपसरपंच भीषम राजवाड़े, दीपक कर, रामदयाल, चन्द्रकान्त चौधरी, गंगा राजवाड़े व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

Updated on:
21 Sept 2017 09:27 pm
Published on:
21 Sept 2017 09:27 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष