अंबिकापुर

दूधमुंहे बेटे पर जादू-टोना के शक में बहू ने सास की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, गई जेल

Murder in suspicious of jadu-tona: गंभीर रूप से घायल महिला की रायपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बहू को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Murder news
Mother-in-law murder Accused arrested

अंबिकापुर. Murder in suspicious of jadu-tona: रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में जादू-टोने के शक में रविवार की रात बहू ने सास के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सास की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। दरअसल बहू को शक था कि उसके दूधमुंहे बेटे पर सास ने जादू-टोना किया है, इस वजह से उसकी तबियत खराब है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनिरुद्धपुर निवासी 58 वर्षीय दोलावती रविवार की रात अपने कमरे में सोयी थी। इसी दौरान उसकी बहू संगीता कुमारी वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंची और अपने ढाई माह के बेटे पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए सिर पर प्रहार कर दिया।

सिर से खून निकलने से वह लहूलुहान हो गई। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया।

यहां से भी डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया। रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या करने के बाद बहू घर से फरार हो गई थी। रायपुर से लौटे ससुर ने रामचंद्रपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on:
19 Mar 2024 09:05 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश