अंबिकापुर

ड्राइवर ने बाइक सवार को तो बचा लिया लेकिन पेड़ से भिड़ गई स्कूल बस, 11 महिलाएं समेत 15 घायल

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे महिला-पुरुष, स्कूल बस का कर रहे थे उपयोग, मच गई चीख-पुकार
2 min read
School bus accident
School bus accident

राजपुर. रविवार का दिन बलरामपुर जिले के लिए हादसों के नाम रहा। शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमगांव में यात्रियों से भरी बस पलटने के बाद पुन: देर शाम एक बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई। हादसे में 11 महिलाएं समेत 15 लोग घायल हो गए। बस में विशेष समुदाय के लोग सवार थे जो चांदो में आयोजित धार्मिक व समाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।


सरगुजा जिले के सीतापुर अंतर्गत सूर्यापारा स्थित केएन मेमोरियल स्कूल की 7 बसों में सवार होकर एक विशेष समुदाय के लोग जिले के ग्राम चांदो में आयोजित एक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम करीब 6 बजे सभी सीतापुर के लिए वापस लौट रहे थे।

इस दौरान थाना अंतर्गत ग्राम पस्ता और पाढ़ी के बीच अचानक एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे जाकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बस में लगभग 35 महिला-पुरुष सवार थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में भी किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना में घायलों को उपचार के लिए समयदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


ये हुए घायल
घायलों में चालक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूर निवासी 58 वर्षीय नंदकेश्वर बड़ा पिता राजकुमार बड़ा को ज्यादा चोट आई है। इसके साथ ही घटना में घायल देवसराखुर्द निवासी संदीप पिता डिक्सन एक्का, मनोरंजनी पिता ज्योति प्रकाश, जबमनी पिता सियाराम, किलिसीवा पिता बन्धुराम, असरीता पिता जयपाल एक्का,

रघिना मिंज पिता जयराम मिंज, लोसिना पति विल्सन एक्का, आरती पिता बुधराम नगेशिया, करेली पति रिंकू, सुबानी पति जुनस मिंज, ललिता पति फिलमोहन बाखला, रितेश पिता नरीब साय, अनीता कुजूर पति मंगल साय सहित अन्य के नाम शामिल है।

Published on:
22 Oct 2018 03:56 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश