अंबिकापुर

बर्थडे पार्टी में हो रहा था कुछ ऐसा कि पहुंच गई पुलिस, विधायक समेत 3 के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में टेंट-पंडाल और साउंड सिस्टम भी पुलिस ने किया जब्त, तहसीलदार के प्रतिवेदन पर की गई कार्रवाई
less than 1 minute read
Congress MLA
Congress MLA

अंबिकापुर. कांग्रेसी समर्थक के नाती के जन्मदिन की पार्टी में विधायक ने कथित रूप से चुनावी भाषण देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

इसकी जानकारी जब प्रशासन व पुलिस को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने मौके पर लगे टेंट-पंडाल व साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया। वहीं तहसीलदार के प्रतिवेदन पर कांग्रेसी विधायक समेत 3 के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थानांतर्गत ग्राम कपिलदेवपुर निवासी राजकुमार गुप्ता कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने मंगलवार की रात अपने नाती के जन्मदिन पर घर के पास ही कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसमें बकायदा टेंट-पंडाल व साउंड सिस्टम लगा हुआ था। कार्यक्रम में काफी संख्या में उनके रिश्तेदार व कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। इसी बीच रामानुजगंज विधायक वृहस्पत सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने कथित रूप से चुनावी भाषण दिया। चूंकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है।

जब इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस को लगी तो वे मौके पर पहुंचे। मौके पर यह बात पता चली कि आचार संहिता के दौरान साउंड सिस्टम बजाने की अनुमति नहीं ली गई है। इसके बाद उन्होंने वहां से टेंट-पंडाल व साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया।


इनके खिलाफ हुई एफआईआर
कथित रूप से चुनावी भाषण देने पर पुलिस ने तहसीलदार शशिशेखर मिश्रा के प्रतिवेदन पर कांग्रेस विधायक वृहस्पत सिंह, राजकुमार गुप्ता व सत्यनारायण रवि के खिलाफ धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
10 Oct 2018 02:33 pm
Published on:
10 Oct 2018 02:33 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद