अंबिकापुर

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Wasseypur Gangster: झारखंड के धनबाद पुलिस की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, 29 जून को मोमिनपुरा से दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला गैंगस्टर हो गया था फरार
2 min read
Wasseypur gangster case
Wasseypur Gangster Shabbir Alam (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। धनबाद पुलिस की अभिरक्षा से वारंटी व वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम (Wasseypur Gangster Shabbir Alam) को छुड़ाकर भगाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का दावा है कि वीडियो कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से पहचान कराने के बाद दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दरअसल गैंगस्टर शब्बीर आलम उर्फ साबिर ने वर्ष 2001 में वासेपुर के कोल माफिया व डॉन फहीम खान की मां और मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को शब्बीर के बड़े भाई समेत 7 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। वर्ष 2013 में कोर्ट में पेशी के दौरान शब्बीर आलम फरार हो गया था, तब से वह अंबिकापुर में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार धनबाद जिले के बैंकमोड़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभय कुमार अपनी टीम के साथ न्यायालय के वारंटी आरोपी शब्बीर आलम (Wasseypur Ganster in Ambikapur) की गिरफ्तारी के लिए 29 जून को अंबिकापुर पहुंचे थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर शब्बीर आलम अपनी पहचान छिपाकर अंबिकापुर के मोमिनपुरा क्षेत्र में रह रहा है।

सादी वर्दी में पहुंची धनबाद पुलिस ने मोमिनपुरा मस्जिद के पास स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिसने अपना नाम शब्बीर आलम बताया। पुलिस उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने आस-पास के लोगों को बुला लिया।

आरोप है कि कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए बल प्रयोग किया और शब्बीर आलम को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार (Wassepur gangster escaped) करा दिया। घटना के बाद भीड़ में शामिल अन्य लोग भी मौके से भाग निकले। धनबाद पुलिस की शिकायत पर कोतवाली थाना में धारा 221, 132, 126(2), 296(बी), 351(3), 263(ई), 352, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

Wasseypur gangster news: पिता-पुत्र गिरफ्तार

जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए। धनबाद के थाना प्रभारी अभय कुमार से वीडियो कॉल के माध्यम से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इसी दौरान वीडियो कॉल और व्हाट्सएप के जरिए आरोपियों की पहचान कराई गई।

पहचान के आधार पर शहर के नई बस्ती हबीबनगर निवासी जुनैद खान (30) और उसके पिता मोहम्मद जाहिद खान (59) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों (Gangster escaped accused) से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली पुलिस का कहना है कि वारंटी गैंगस्टर शब्बीर आलम सहित मामले के अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
16 Jul 2026 08:47 pm
Published on:
16 Jul 2026 08:47 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग

Wasseypur Gangster: वासेपुर का एक और गैंगस्टर शाकिब अफजल अंबिकापुर में छिपा रहा 15 साल, गैंगस्टर शब्बीर का संभाल रहा था कारोबार