16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Sandeep Agrawal Suicide: 2 महीने पूर्व शहर के युवा व्यवसायी ने कीटनाशक सेवन कर दे दी थी जान, आत्महत्या करने से पहले परिजनों को बताई थी बात, पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Google source verification
Sandeep Agrawal suicide case

Advocate arrested, पुलिस गिरफ्त में आरोपी अधिवक्ता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के मायापुर निवासी युवा व्यवसायी ने 9 मई को कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या (Sandeep Agrawal Commits suicide case) कर ली थी। वह कर्ज से परेशान था। आत्महत्या से पूर्व उसने सुसाइड नोट भी लिखा था। मामले में जांच के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना पाए जाने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। अधिवक्ता ने व्यवसायी को अत्यधिक ब्याज दर पर रुपए दिया था और ब्याज व मूल वापस करने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

संदीप अग्रवाल मायापुर का रहने वाला था और पुराना बस स्टैंड के पास ड्राई फू्रट्स का दुकान था। उसने 9 मई को कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या (Sandeep Agrawal suicide news) कर ली थी। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था, पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए थे। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल डिटेल व सुसाइड नोट में लिखे गए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की।

जांच में संदीप अग्रवाल का पंकज चौधरी से कई बार फोन से बात करना व पैसों की लेन-देन करना पाया गया। पंकज चौधरी अधिवक्ता (Advocate Pankaj Chaudhary) है। उसके द्वारा मृतक को अत्यधिक ब्याज दर पर रकम देकर, ब्याज व मूल वापस नहीं मिलने पर जान से मारने की लगातार धममियां देने के साथ ही तरह-तरह से प्रताडि़त किया जा रहा था।

सुसाइड करने से पहले जान से मारने की धमकी देने की बात संदीप अग्रवाल ने अपने परिजन को भी बताई थी। इसी बीच अधिवक्ता की प्रताडऩा से परेशान होकर संदीप ने आत्महत्या (Businessman Commits suicide) कर ली थी।

आरोपी अधिवक्ता को भेजा गया जेल

व्यवसायी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीपारा के राजेंद्र वार्ड निवासी पंकज चौधरी पिता सकलदीप चौधरी उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार (Advocate arrested in suicide case) कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108, 351(3),बीएनएस एवं 4 कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग