अंबिकापुर

Fire in shop: मशाल फेंक कर दुकान में आग लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, साढ़े 4 लाख का खाक हो गया था सामान

Fire in shop: 15 दिन पूर्व हुई थी आगजनी, दुकान संचालक ने कोतवाली में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
less than 1 minute read
Fire in shop
Fire in shop accused arrested

अंबिकापुर. ज्वलनशील पदार्थ (मशाल) फेंक कर दुकान में आगजनी (Fire in shop) कर क्षति पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। दरअसल शहर के अग्रसेन चौक के पास स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में 24 दिसंबर की रात अज्ञात लोगों ने मशाल फेंक कर आग लगा दी थी। इस मामले में दुकान संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शहर के अग्रसेन वार्ड देवेश्वर कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद्र पांडेय की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा दी गई थी। इससे साढ़े 4 लाख रुपए का नुकसान (Fire in shop) हुआ था। प्रकाश चंद्र पांडेय ने मामले की रिपोर्ट 24 दिसंबर को कोतवाली में दर्ज कराई थी।

मामले (Fire in shop) में पुलिस ने आरोपी छोटू चौधरी पिता कृष्णा चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी नवागढ़ हाथी पखना थाना कोतवाली, तन्नू सोनवानी पिता चन्द्रमा सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी नवागढ़ हाथी पखना व समीर खान उर्फ गजनी निवासी नसीम खान उम्र 19 निवासी महामाया मंदिर के पास थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा ३२६ (जी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Fire in shop: कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई (Fire in shop) में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, राहुल सिंह, संजीव चौबे, दीपक दास, विवेक राय, रमन मण्डल, नितिन सिन्हा व लालभुवन सिंह सक्रिय रहे।

Updated on:
09 Jan 2025 09:05 pm
Published on:
09 Jan 2025 09:05 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट