अंबिकापुर

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Snake bite in Balrampur: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में घर के बाहर खेलते समय 2 वर्षीय बालिका को सांप ने डसा, इधर अंबिकापुर में जहरीले सांप के डसने से 9 वर्षीय बालिका ने भी तोड़ा दम
2 min read
Snake bite
Snake bite to girl child (Photo source- FB)

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज और सरगुजा जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 वर्षीय और 9 वर्षीय बालिका की मौत (Snake bite to girl child) हो गई। पहली घटना में बलरामपुर जिले के तातापानी में 2 वर्षीय मासूम को घर के बाहर खेलते समय जहरीले सांप ने डस लिया था। घरवालों को इसका अंदाजा नहीं था। शाम को पिता घर लौटा तो वह हाथ को बार-बार झटका दे रही थी, पंजा काला पड़ा था। पिता जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि उसे करैत सांप ने डस लिया है। रेफर किए जाने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में अंबिकापुर से सटे ग्राम डिगमा में 9 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस चौकी तातापानी अंतर्गत ग्राम सारंगपुर निवासी जाहुद अंसारी की 2 वर्षीय पुत्री जैनब खातून 5 जुलाई को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप (Snake bite to girl) ने डस लिया, जिससे परिवार के सदस्य अनभिज्ञ थे।

शाम करीब 6 बजे जाहुद अंसारी ग्राम जामवंतपुर से काम कर घर लौटा तो देखा कि मासूम बेटी रोते-रोते दाहिने हाथ को बार-बार झटक रही थी। उसका पंजा काला पड़ गया था, हाथ में सूजन था और मुंह से झाग निकल रहा था। बच्ची को उल्टी करते देखकर वह तत्काल उसे लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचा।

यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्ची को करैत सांप (Snake bite case) ने डस लिया है। फिर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। यहां से परिजन द्वारा संजीवनी 108 एक्सप्रेस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Snake bite in Ambikapur: 9 वर्षीय बालिका को सांप ने डसा

इधर अंबिकापुर के गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम डिगमा, सरगवां निवासी निवारण हाजरा की 9 वर्षीय पुत्री नियति हाजरा को जहरीले सांप ने डस (Snake bite girl case) लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोरिया जिला के बैकुंठपुर, चरचा माइंस में काम करने वाले मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि करीब 4 माह पूर्व उसकी पत्नी और बच्चे गृहग्राम सरगवां आए थे।

4 जुलाई को वह अपने एसईसीएल से छुट्टी लेकर घर आया तो उसके परिवार के सदस्य नहीं थे। फोन करने पर घरवालों ने उसे बताया कि बेटी को सांप (Snake bite in Surguja) ने डस लिया है, उसे होलीक्रॉस अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके बाद वह तत्काल अस्पताल पहुंचा तो देखा कि बेटी बेहोशी की हालत में थी और उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 5 जुलाई शाम को उसकी मौत हो गई।

Updated on:
07 Jul 2026 01:12 pm
Published on:
07 Jul 2026 01:12 pm
Also Read
View All
Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video