अंबिकापुर

Hammer attack: सो रही पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या, फिर दूसरे कमरे में जाकर साली और उसकी बेटी पर भी किया प्रहार

Hammer attack: भाई की शादी में शामिल होने मायके आई थीं दोनों बहनें, साली को गंभीर हालत में रेफर किया गया रायपुर, जबकि उसकी बेटी का अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस ने भेजा जेल
2 min read
Hammer attack
Demo pic

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी में 20 फरवरी की रात साले की शादी में ससुराल आए सनकी युवक ने सो रही पत्नी, साली व उसकी बेटी पर हथौड़े से जानलेवा हमला (Hammer attack) कर दिया। तीनों को गंभीर स्थिति में प्रतापुपर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन तीनों को लेकर मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने आरोपी की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं साली को रायपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि मासूम बच्ची का इलाज मिशन अस्पताल में ही चल रहा है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला था, जिसे पुलिस ने बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटी निवासी यशोदा पति गणेश कुशवाहा उम्र 35 वर्ष अपने पति व बेटी के साथ भाई की शादी में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी (Hammer attack) आई थी। 20 फरवरी को बारात वापस लौटने के बाद अन्य रिश्तेदार चले गए थे। यशोदा पति गणेश व बेटी के साथ रुकी थी।

इसके अलावा यशोदा की छोटी बहन गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी के साथ भी वहीं थी। रात में खाना खाने के बाद यशोदा बेटी नैनी के साथ जबकि दूसरे कमरे में गंगोत्री अपनी बेटी पिंकी व मां के साथ सो रही थी। वहीं एक अन्य कमरे में गणेश सोया था। रात करीब 2 बजे गणेश उठा और पत्नी के सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला (Hammer attack) कर दिया।

इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर साली व उसकी बेटी के सिर पर वार (Hammer attack) कर दिया। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उठे तो देखे कि तीनों खून से लथपथ बेहोश बिस्तर पर पड़े हैं।

परिजन घायलों को ले गए अस्पताल

परिजन तीनों घायल को प्रतापपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने यशोदा को मृत (Hammer attack) घोषित कर दिया। जबकि गंगोत्री की स्थिति गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। वहीं उसकी बेटी पिंकी का इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है।

Hammer attack: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात (Hammer attack) को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल से फरार हो गया था। परिजन ने घटना की जानकारी प्रतापपुर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच भागकर आरोपी बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में पहुंच चुका था। पुलिस ने उसे सनावल क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
22 Feb 2026 01:44 pm
Published on:
22 Feb 2026 01:44 pm
Also Read
View All
Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग

Wasseypur Gangster: वासेपुर का एक और गैंगस्टर शाकिब अफजल अंबिकापुर में छिपा रहा 15 साल, गैंगस्टर शब्बीर का संभाल रहा था कारोबार

Stabbing: अंबिकापुर में चाकूबाजी, गाली देने से मना करने पर डांस टीचर के भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर