20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday celebrate on State highway: Video: आधा दर्जन युवकों ने कार के बोनट पर काटा बर्थडे केक, 20 मिनट तक स्टेट हाइवे किया जाम, फंसी रही एम्बुलेंस

Birthday celebrate on State highway: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद कानून की धज्जियां उड़ा रहे कुछ युवा, बीच सडक़ पर आतिशबाजी के साथ ही जमकर मचाया हुड़दंग

2 min read
Google source verification
Birthday celebrate on state highway

Birthday celebration on the road (Photo- Video grab)

बिश्रामपुर। अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Birthday celebrate on State highway) के आधार पर सूरजपुर जिले की लटोरी पुलिस ने अंबिकापुर निवासी अंशुल अग्रवाल व अमितेश गुप्ता सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ धारा 285, 126 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। यह मामला 16 फरवरी की देर शाम ग्राम पंचायत सोनवाही के नारायणपुर बस्ती अंतर्गत आरव रेस्टोरेंट के सामने का है।

बताया जा रहा है कि युवकों ने जन्मदिन मनाने बीच सडक़ में कार खड़ी कर बोनट पर केक काटा और जमकर आतिशबाजी के साथ उपद्रव मचाया, इससे स्टेट हाइवे (Birthday celebrate on State highway) में करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस दौरान अंतरराज्यीय मार्ग में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और एक एंबुलेंस भी फंसी रही।

एंबुलेंस में मरीज था या नहीं, इसका पता नहीं चल सका है। मामले का वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले (Birthday celebrate on State highway) की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पुलिस 2 नामजद सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।

Birthday celebrate on State highway: हाईकोर्ट के हैं सख्त निर्देश

बीच सडक़ पर बर्थडे मनाने (Birthday celebrate on State highway) को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दे रखे हैं, इसके बावजूद कई युवा इसे फैशन मानकर सडक़ पर ही जन्मदिन मना रहे हैं। न तो उन्हें कानून का डर है और न ही हाईकोर्ट के आदेश का। बता दें कि पिछले 1 साल में सरगुजा संभाग में बीच सडक़ कार के बोनट पर बर्थडे केक काटने के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं।