अंबिकापुर

Holy cross college: कॉलेज की छात्रा ने अपने सीनियरों व क्लासमेट पर लगाया मारपीट व रैगिंग का आरोप, बोली- 2 महीने से हो रहे ये सब

Holy cross college: परिजनों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक से की मामले की शिकायत, पीडि़ता की सहेली ने घरवालों को दी जानकारी, तब खुला मामला
2 min read
Holy cross college
Holy cross college girl student complaint

अंबिकापुर. होली क्रॉस वूमेन्स कॉलेज (Holy cross college) की एक छात्रा ने अपने क्लासमेट एवं सीनियरों पर मारपीट करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि ऐसा उसके साथ दो महीने से भी अधिक समय से हो रहा है। पीडि़त छात्रा ने परिजन के साथ पहुंचकर उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक रिजवान उल्ला से की है।

होली क्रॉस वूमेंस कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि मेरे साथ कॉलेज के कुछ लड़कियां गाली-गलौज करती हैं। धक्का-मुक्की व पैर फंसाकर गिराती हैं। रैगिंग कर मुझे प्रताडि़त करने के अलावा आत्महत्या के लिए प्रेरित करते हैं।

Holy cross women's college Ambikapur

पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि पिछले शनिवार को कॉलेज (Holy cross college) के कैंटिंन से बुलाकर ग्राउंड में ले गए और मेरे साथ मारपीट की गई। इस घटना का छात्राओं ने वीडियो भी अपने मोबाइल पर बनाया है। वह डर से अपने घर वालों को नहीं बता रही थी।

रविवार को पीडि़ता के क्लासमेट ने उसके परिजन को इसकी जानकारी दी है। इसके बाद पीडि़ता परिजन के साथ पहुंचकर कॉलेज के प्रधानाचार्य व उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक रिजवान उल्ला से की है।

Holy cross college: मिली है शिकायत

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक रिजवान उल्ला ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य से ली जाएगी की हकीकत क्या है? रैगिंग है या मामला (Holy cross college) कुछ और है। जांच के बाद भी पता चल पाएगा।

Updated on:
19 Nov 2024 01:18 pm
Published on:
19 Nov 2024 01:18 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग