अंबिकापुर

घर जा रही महिला को 2 युवकों ने किया अगवा, फिर बंधक बनाकर 6 माह तक किया बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Kidnap and rape: आरोपियों ने महिला को एक घर में बनाकर रखा था बंधक, एक युवक डरा-धमका कर करता रहा बलात्कार, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
less than 1 minute read
kidnap and rape
Both accused arrested

अंबिकापुर. Kidnap and rape: 6 माह पूर्व 1 महिला को अगवा कर बाइक से 2 युवक उदयपुर ले गए। यहां उसे बंधक बनाकर एक युवक ने 6 माह तक उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता किसी तरह भाग कर घर पहुंची और मामले की जानकारी मणिपुर पुलिस को दी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपी व अगवा करने में सहयोग करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।


गौरतलब है कि 6 माह पूर्व एक महिला अंबिकापुर से अपने घर जाने निकली थी। रास्ते में संजय यादव और चुपन उर्फ नरेश यादव ने उसे अगवा कर बाइक में बैठाया और उदयपुर ले गए।

यहां संजय यादव ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देते हुए 6 माह तक रखा तथा बलात्कार किया। पीडि़ता मौका पाकर किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद वह परिजन के साथ मणिपुर थाना पहुुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
पीडि़ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजय यादव उम्र 34 वर्ष निवासी मलगवां व चुपन उर्फ नरेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी मलगवां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 376 (2) (छ), 506 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Published on:
02 Mar 2024 08:03 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष