8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने सरगुजा लोकसभा सीट से चिंतामणि महाराज को दी टिकट, कांग्रेस से भाजपा में हुए थे शामिल

BJP announced Lok sabha ticket: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद चिंतामणि महाराज ने भाजपा में किया था प्रवेश, भाजपा ने सरगुजा संसदीय सीट से टिकट देने का दिया था आश्वासन

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा ने सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस से भाजपा में हुए थे शामिल

Chintamani Maharaj

अंबिकापुर. BJP announced Lok sabha ticket: छत्तीसगढ़ की सभी 11 संसदीय सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सरगुजा सीट से भाजपा ने कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। चिंतामणि महाराज के नाम की घोषणा कर भाजपा ने अपना वादा पूरा किया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद चिंतामणि महाराज ने भाजपा में प्रवेश किया था।


भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को संसदीय सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसमें सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज को टिकट दी गई। चिंतामणि के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि चिंतामणि महाराज इसके पूर्व 2 बार कांग्रेस से लुंड्रा व सामरी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें कांगे्रस ने टिकट नहीं दी थी, इसके बाद उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया था।

यह भी पढ़ें: शराबी पिता ने पहले खुद पिया जहर फिर बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

राज्य गठन के बाद सरगुजा सीट पर भाजपा का रहा है कब्जा
छत्तीसगढ़ प्रदेश गठन के बाद से अब तक हुए 4 लोकसभा चुनाव में सरगुजा सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहा है। वर्ष 2004 में भाजपा के नंदकुमार साय, वर्ष 2009 में मुरारी सिंह, वर्ष 2014 में कमलभान सिंह व वर्ष 2019 में रेणुका सिंह ने जीत दर्ज की थी।

वहीं मध्यप्रदेश शासन काल में वर्ष 1991 व 1996 में कांग्रेस के खेल साय, 1998 में भाजपा के लरंग साय तथा वर्ष 1999 में कांग्रेस के खेल साय ने जीत दर्ज की थी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग