अंबिकापुर

Mother-daughter died case: मां-बेटी की फांसी पर लटकी मिली थी लाश, मायके वाले बोले- पति और रिश्तेदारों ने की है हत्या

Mother-daughter died case: 5 दिन पूर्व शिक्षक के स्कूल के पास पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, मृतका के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर की जांच की मांग
less than 1 minute read
Mother-daughter died case
Women relatives reached in SP office for complaint

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के कुन्नी चौकी इलाके में शुक्रवार की सुबह मां-बेटी की पेड़ पर फांसी में लटकी लाश मिली थी। मामले में महिला के मायके वालों ने हत्या (Mother-daughter died case) की आशंका लगा जता रहे हैं। बुधवार को महिला के परिजन ने अंबिकापुर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। परिजन ने महिला के पति और उसके रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच बारिकी से करने की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि मीना गुप्ता के पति संजय गुप्ता पहले भी दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। इस वजह से कुटुम्ब न्यायालय में केस (Mother-daughter died case) चल रहा था। घटना के एक दिन पहले ही कुटुम्ब न्यायालय ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया था।

इस वजह से गुरुवार को मीना अपने पति शिक्षक संजय गुप्ता से मिलने उसके स्कूल गई थी। महिला के परिजन आरोप लगा रहे है कि शाम 5 बजे से मीना और उसकी 7 वर्षीय बेटी आस्था गुप्ता लापता हो गई थी और सुबह पेड़ पर दोनों की लटकती हुई लाश (Mother-daughter died case) मिली।

Mother-daughter died case: पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

परिजन ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि कुन्नी चौकी पुलिस ने मामले की सही से जांच नहीं की है। मामले को दबाने की कोशिश में पुलिस (Mother-daughter died case) लगी है। मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बारीकी से जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Updated on:
11 Dec 2024 08:22 pm
Published on:
11 Dec 2024 08:22 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष