अंबिकापुर

Nursing student suicide: नर्सिंग की छात्रा के चेहरे पर बंधा था प्लास्टिक, मां कमरे में पहुंची तो नजारा देख उड़े होश, मौत

Nursing student suicide: मां ने चेहरे में बंधा प्लास्टिक हटाया, फिर आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत
2 min read
Nursing student suicide
Demo pic

अंबिकापुर. Nursing student suicide: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमडीपारा निवासी नर्सिंग की एक छात्रा ने रविवार को प्लास्टिक से पूरे चेहरे को बांध लिया। सांस लेने में तकलीफ होने पर वह बेहोश हो गई थी। उसकी मां ने देखा तो प्लास्टिक खोला। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत (Nursing student suicide) घोषित कर दिया।

राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमडीपारा निवासी 19 वर्षीय रेशमा खातून नर्सिंग की छात्रा थी। वह रविवार को अपने घर में ही थी। इस दौरान दोपहर में उसने अपने चेहरे को प्लास्टिक (Nursing student suicide) से बांध लिया था। दम घूटने से वह अचेत होकर कमरे में पड़ी थी।

Demo pic

कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में गई तो इस हाल में बेटी (Nursing student suicide) को देखकर शोर मचाया। उसने देखा कि प्लास्टिक चेहरा पर बंधा हुआ था। इसके बाद उसने तत्काल उसके चेहरे से प्लास्टिक हटाया और घटना की जानकारी परिजन को दी।

Nursing student suicide: डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

बेहोशी की हालत में नर्सिंग छात्रा को लेकर परिजन निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा (Nursing student suicide) ने किस कारण से ये कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले में पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Updated on:
03 Nov 2024 08:59 pm
Published on:
03 Nov 2024 08:59 pm
Also Read
View All
Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात