अंबिकापुर

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 10 हजार जमा करने पर 16 लाख रुपए मिलने की है गारंटी

Post Office Scheme: यदि आप भविष्य के लिए निवेश (Diposit) करना चाहते हैं तो बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस (Post Office) में चल रही स्कीम में निवेश करें, इसमें निवेश करने पर आपकी रकम जहां सुरक्षित रहती है वहीं निर्धारित समय पूरा होने पर रिटर्न की भी गारंटी होती है
2 min read
RD scheme
Post office scheme

अंबिकापुर. Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर ऐसे स्कीम लाता है जिसमें छोटा-छोटा निवेश करने पर निर्धारित समय में मोटा मुनाफा मिलता है। पोस्ट ऑफिस में जमा रकम इसलिए सुरक्षित रहता है क्योंकि यह सरकार (Government) के अधीन है। यह सरकार की गारंटेड योजना है, शेयर बाजार (Share Market) की तरह इसमें रिस्क नहीं है, बस समय से रेग्यूलर पैसा जमा करना होता है। हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें हर महीने 10 हजार रुपए जमा करने पर गारंटी 16 लाख रुपए मिलेंगे। इस स्कीम का नाम है पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme)।


मिलेंगे 16 लाख 28 हजार रुपए
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (Recuring deposit scheme) में आप हर महीने 10 हजार रुपए जमा कर 16 लाख रुपए से भी अधिक पा सकते हैं। आरडी स्कीम पर सालाना 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलता है जो आगे चलकर कंपाउंड इंटरेस्ट के हिसाब से जमा रकम पर रिटर्न करता है। इस स्कीम में 10 साल तक 10-10 हजार रुपए प्रतिमाह जमा करने पर 5.8 प्रतिशत ब्याज की दर से 16 लाख 28 हजार रुपए मिलेगा।


न्यूनतम 5 साल के लिए खोल सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme) में अकाउंट 5 साल के लिए खोला जाता है। जबकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुविधा देते हैं। इसमें जमा पैसों पर ब्याज निर्धारण हर तिमाही (सालाना रेट पर) होता है और इसे हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट सहित) दिया जाता है।

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (RD Scheme) में आप छोटे अमाउंट यानी 100 रुपए से भी निवेश शुरु कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा कोई नहीं है, इसमें जितना चाहें पैसा लगा सकते हैं। कम निवेश कर कम लाभ होगा।


आरडी पर इतना मिलेगा ब्याज
आरडी स्कीम पर फिलहाल 5.8 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है, यह दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है। यदि आप हर महीने 10 हजार रुपए 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 प्रतिशत की ब्याज की दर से 16 लाख 28 हजार रुपए मिलेंगे।


रेग्यूलर पैसा नहीं जमा करने पर देना पड़ेगा जुर्माना
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (Post office scheme) में आपको रेग्यूलर पैसा जमा करना पड़ेगा। अगर आपने पैसा जमा नहीं किया तो हर महीने 1 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। 4 किश्त चूकने के बाद आपका खाता बंद कर दिया जाता है।


टीडीएस की भी कटौती
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश करने पर टीडीएस भी कटता है। अगर डिपॉजिट 40 हजार रुपए से ज्यादा है तो 10 परसेंट सालाना की दर से टैक्स लगता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स (Tax) लगता है, लेकिन पूरे मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स नहीं लगता है। यदि आप भी रुपए निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद है।

Published on:
23 Mar 2022 07:01 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद