Rape and murder case: अंबिकापुर में महिला की बलात्कार के बाद हत्या के आरोपी ने वारदात की बताई वजह, एमसीबी जिले के चिरमिरी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, सरगुजा एसपी ने मामले का किया खुलासा
अंबिकापुर। शहर के सद्भावना चौक के पास स्थित एक झोपड़ीनूमा दुकान में 3 अप्रैल की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। महिला से बलात्कार के बाद उसकी निर्मम हत्या (Rape and murder case) की गई थी। इस मामले में फरार आरोपी को एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। शनिवार को सरगुजा एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने अवैध संबंध के चक्कर में महिला की हत्या की थी। आरोपी ने इस बात को कबूल किया है कि वह पिछले 4-5 साल से महिला के साथ रहता था। हत्या करने के बाद वह पैदल रेलवे स्टेशन पहुंचा। फिर ट्रेन से बैठकर एमसीबी जिले के नागपुर उतरा और जीप से चिरमिरी स्थित अपनी मां के पास चला गया था।
शहर के सद्भावना चौक के पास 2 अप्रैल की रात महिला से बलात्कार और नृशंस हत्या (Rape and murder case) का खुलासा सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने शनिवार को किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मकनपुर निवासी राम सिंह उर्फ छोटू उर्फ मिथुन पिता बाबूलाल उर्फ कानू 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह 6-7 वर्ष पूर्व अंबिकापुर में मजदूरी करने आया था। यहां मजदूरी व कबाड़ बीनने के दौरान मृतका से परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे और उनके बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया था। दोनों कहीं भी सो जाते थे। एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बलात्कार व हत्या की बात कबूल की है।
आरोपी ने बताया कि उसे यह बात पता चली थी कि मृतका के एक अन्य मजदूर से भी अवैध संबंध (Rape and murder case) हैं। इसी बात को लेकर घटना दिवस की रात दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे हाथ-मुक्के से बेरहमी से मारा। फिर सीने पर पैर से चढ़ गया था।
चेहरे व सिर पर लगातार प्रहार कर उसने उसे मौत के घाट (Rape and murder case) उतार दिया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 64 (2), 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि बलात्कार व हत्या (Rape and murder case) के बाद आरोपी चांदनी चौक, बंगाली चौक, प्रतापपुर रोड होते हुए बनारस रोड पार कर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यहां से ट्रेन से बैठकर वह बिश्रामपुर होते हुए एमसीबी जिले के नागपुर पहुंचा था। यहां से जीप में बैठकर वह अपनी मां के पास चिरमिरी के बड़ा बाजार चला गया था। आरोपी ने किसी को कुछ नहीं बताया था कि उसने ऐसा कृत्य किया है। वह घटना दिवस से पकड़े जाने तक वहीं कपड़ा पहन रखा था।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद पुलिस ने उसके ट्रेन से भाग जाने की पूरी संभावना (Rape and murder case) जताई थी। पुलिस की टीमें उसकी खोजबीन में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। अंतत: एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एसएसपी राजेश अग्रवाल बताया कि आरोपी (Rape and murder case) भी शादीशुदा है। उसकी पत्नी सूरजपुर जिले के रमकोला निवासी है। आरोपी मूल रूप से सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मकनपुर का रहने वाला है। उसके पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी और वह फिलहाल एमसीबी जिले के चिरमिरी में रह रही है। यह बात आरोपी को पता थी।
कार्रवाई (Rape and murder case) में कोतवाली टीआई शशिकांत सिन्हा, एसआई केके यादव, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, दीपक पांडेय, बृजेश राय, संजीव चौबे, शिव राजवाड़े, देवेंद्र पाठक के अलावा साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिन्हा,
आरक्षक विकास मिश्रा, अशोक यादव, मनीष सिंह, अनुज जायसवाल, जितेश साहू, राहुल केरकेट्टा, अमन पुरी, वीरेंद्र पैंकरा, चिरमिरी थाना प्रभारी एसआई विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह व आरक्षक चंद्रसेन ठाकुर व मदन राजवाड़े शामिल रहे।