10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape and murder case: बलात्कार के बाद महिला की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी 8वें दिन गिरफ्तार, 35 हजार का था इनाम

Rape and murder case: अंबिकापुर के सद्भावना चौक से लगे रिंग रोड स्थित एक झोपड़ी में मिली थी महिला की लाश, पुलिस आरोपी को लाने गई एमसीबी जिला

2 min read
Google source verification
Rape and murder

Rape and murder accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के सद्भावना चौक के पास रिंग रोड पर एक झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर 3 अप्रैल को 42 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। महिला से बलात्कार करने के बाद उसकी निर्मम हत्या (Rape and murder case) कर दी गई थी। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में बॉटल डाल दिया था तथा पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया था। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 35 हजार रुपए का इनाम रखा था। इसी बीच वारदात के 8वें दिन आरोपी को एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने दबोच लिया। सरगुजा पुलिस उसे लेने रवाना हो गई है।

3 अप्रैल की सुबह शहर के सद्भावना चौक स्थित सडक़ किनारे झोपड़ीनुमा मछली की दुकान में खून से लथपथ महिला की अर्धनग्न लाश (Rape and murder case) मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाला तो 2 अप्रैल की रात मृतका एक व्यक्ति के कंधे पर हाथ रखकर घूमते दिखी, इसके बाद पास के ही झोपड़ीनुमा मछली की दूकान में पर्दे के पीछे खाना गया।

फिर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल (Rape and murder case) भी मिली थी। आरोपी ने दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी थीं। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई थी। जबकि मृतका की पहचान लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय महिला की रूप में हुई थी।

बताया जा रहा है कि 10 वर्ष पूर्व महिला (Rape and murder case) के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ शहर के गंगापुर में किराए में रहती थी। उसका 25 साल का बेटा है। महिला शहर में इधर-उधर घूमती रहती थी और कबाड़ बिनती थी। वह दो-दो माह तक घर नहीं जाती थी। महिला शराब पीने की आदि थी।

पुलिस ने रखा था 35 हजार का इनाम

आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। इधर घटना को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा शहर में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं आईजी ने आरोपी के ऊपर 30 हजार जबकि डीआईजी राजेश अग्रवाल ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा था। पुलिस की 4 टीमें आरोपी (Rape and murder case) की खोजबीन में जुटी हुई थीं।

Rape and murder case: एमसीबी जिले में पकड़ा गया

वारदात (Rape and murder case) के 8वें दिन आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी में घूमते देखा गया। हुलिए के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। सूचना पर सरगुजा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर यहां लाने रवाना हो गई है। आरोपी ने महिला की जघन्य हत्या किस बात पर की, इसका पता आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग