अंबिकापुर

Rape and murder case: बलात्कार के बाद महिला की नृशंस हत्या, हुई शिनाख्त, अनोखी सोच ने किया अंतिम संस्कार, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Rape and murder case: आरोपी ने बलात्कार के बाद महिला का सिर कुचल दिया था, प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी प्लास्टिक की बॉटल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी
2 min read
rape and murder case
Woman dead body and suspected captured in CCTV (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के रिंग रोड स्थित सद्भावना चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला की लाश मिली थी। गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने महिला से बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या (Rape and murder case) कर दी थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में उसने प्लास्टिक की बॉटल डाल दी थी। पुलिस ने महिला की पहचान लखनपुर निवासी के रूप में की है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इधर महिला के परिजन के आग्रह पर अनोखी सोच संस्था द्वारा शव काअंतिम संस्कार किया गया।

Woman dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर के सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित झालानुमा मछली दुकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। उसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। उसके साथ आरोपी द्वारा दरिंदगी की गई थी। आरोपी द्वारा बलात्कार के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल डाल (Rape and murder case) दी गई थी। युवक की दरिंदगी सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है।

Murder accused captured in CCTV (Photo- Patrika)

पुलिस ने महिला की पहचान लखनपुर निवासी के रूप में की है। परिजन द्वारा भी पहचान कर शव को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी की तलाश जारी है। घटना से पूर्व महिला एक युवक के साथ घूमते सीसीटीवी में कैद (Rape and murder case) हुई है। इस आधार पर पुलिस संदेही की तलाश कर रही है।

Rape and murder case: अनोखी सोच संस्था ने किया अंतिम संस्कार

अनोखी सोच संस्था ने शनिवार को महिला के शव (Rape and murder case) का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। मृतका का एकलौता पुत्र आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थिति की वजह से अंतिम संस्कार कर पाने में असमर्थ था। इस स्थिति में अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की है।

Funeral of woman body (Photo- Patrika)

संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू ने बताया कि मृतिका के पुत्र को यह जानकारी मिली कि अनोखी सोच संस्था ऐसे जरूरतमंदों के परिजन के अंतिम संस्कार में सहयोग प्रदान करती है, तो उसने संपर्क किया था। इसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा गंगापुर स्थित मुक्तिधाम में मृतिका का अंतिम संस्कार (Rape and murder case) पूरे विधि-विधान, धार्मिक परंपराओं एवं सम्मान के साथ संपन्न कराया गया।

इस दौरान संस्था के अभय साहू, पंकज चौधरी, संजु चटर्जी, मोती ताम्रकार, सुनील साहू, चंद्रप्रताप सिंह, बिट्टू मिश्रा, अजय ताम्रकार, निशांत जायसवाल, लाला साहू, बनाफऱ केरकेट्टा , सत्यम साहू, विकाश साहू, नितेश, गजानंद, ननकू मुंडा,मिथलेश, मनोज अग्रवाल , नीरज साहू, अजय साहू, सौरभ दास, भोला रक्सेल एवं अन्य सदस्यों सक्रिय रहे।

Updated on:
04 Apr 2026 08:47 pm
Published on:
04 Apr 2026 08:47 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ