अंबिकापुर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे लिए ये गर्व की बात

Resign: सरगुजा कांग्रेस (Surguja Congress) के जिलाध्यक्ष के पद पर आसीन हैं राकेश गुप्ता, एक साल पूर्व जिला पंचायत (Jila Panchayat) उपाध्यक्ष पद संभालने के दौरान ही की थी पद छोडऩे की घोषणा
less than 1 minute read
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- मेरे लिए ये गर्व की बात
Jila Panchayat sub president resign

अंबिकापुर. जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आज अपने पद से त्यागपत्र (resignation letter) दे दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह एवं कांग्रेस पक्ष के जिपं सदस्यों की उपस्थिति में राकेश गुप्ता ने विहीत पदाधिकारी को विधिवत इस्तीफे (Resign) की सूचना दी।


इस्तीफा देने के बाद राकेश गुप्ता ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पालन मैं करता आया हूं। कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत (Jila Panchayat) उपाध्यक्ष होना गर्व की बात है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष का दायित्व संभालने के साथ ही मैंने एक वर्ष उपरांत जिपं उपाध्यक्ष का पद छोड़ देने की घोषणा की थी। आज विधिवत कलेक्टर द्वारा नियुक्त विहीत पदधिकारी को इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Minister TS Singhdeo) एवं सभी वरिष्ठ जनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।


ये रहे उपस्थित
इस्तीफा सौंपने के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, राधा रवि, सरला सिंह, बालम दीना,अनिमा केरकेट्टा, बाखला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस के महामंत्री सैय्यद अख्तर हुसैन उपस्थित थे।

Published on:
03 Apr 2021 06:48 pm
Also Read
View All
Nepal Flood: नेपाल त्रासदी में अंबिकापुर भाजपा नेता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता, इंग्लैंड से आई थीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर

Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Ambikapur News: ऐसी भी बहनें जो बनीं परिवार की ढाल, सुनैना, सुमित्रा और किरण भाई से लेकर पूरे परिवार की भी उठा रहीं जिम्मेदारी

Ambikapur News: प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ने शादी से किया इनकार, युवती और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत