अंबिकापुर

Road accident: 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, सिर के बल सडक़ पर गिरे 2 युवकों की मौत

Road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर केरता के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया, मृत घोषित
less than 1 minute read
CG Accident News: मोपेड सवार पति-पत्नी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस(photo-patrika)
CG Accident News: मोपेड सवार पति-पत्नी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस(photo-patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम केरता पंछीडांड़ के पास बुधवार की दोपहर 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों सिर के बल सडक़ (Road accident) पर जा गिरे। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास रहे मोबाइल से उनकी पहचान हो पाई। गुरुवार की सुबह पीएम पश्चात उनका शव परिजन को सौंप दिया गया।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौतार निवासी ऋतिक बेक 21 वर्ष बुधवार की दोपहर बारात जाने की बात कहकर घर से बाइक (Road accident) लेकर निकला था।

वह प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार (Road accident) में ग्राम केरता पंछीडांड़ के पास पहुंचा ही था कि अंबिकापुर की ओर से आ रहे बाइक सवार बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सेवारी निवासी विनोद कुमार तिरखाई 36 वर्ष से उसकी भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। दोनों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने दोनों को मृत (Road accident) घोषित कर दिया।

Road accident: मोबाइल से हुई शिनाख्त

मृतकों के पास रहे मोबाइल से उनकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने उनके परिजन को हादसे (Road accident) की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन रात में अस्पताल पहुंचे।

परिजन ने बताया कि मृतक विनोद किसी काम से अंबिकापुर आया था। यहां से वह अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग होते हुए घर लौट रहा था। गुरुवार को पीएम पश्चात पुलिस ने दोनों का शव उनके परिजन को सौंप दिया।

Updated on:
26 Feb 2026 03:49 pm
Published on:
26 Feb 2026 03:49 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत